- नगर निगम की ओर से हरियाली पर किया जा रहा है फोकस

.सभी जोन में किया जाएगा पौधरोपण, कार्य योजना हो रही तैयार

LUCKNOW नगर निगम की ओर से हरियाली डेवलप करने की दिशा में खास फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गो, प्रमुख स्थानों और पार्को में ग्रीन जोन डेवलप करने संबंधी योजना तैयार की जा रही है। जिससे राजधानी में पॉल्यूशन के ग्राफ को कंट्रोल में रखा जा सके। खास बात यह है कि निगम प्रशासन की ओर से हर जोन में पौधरोपण कराने की तैयारी हो रही है।

पॉल्यूशन लेवल शून्य

निगम प्रशासन की ओर से जो कार्य योजना तैयार की गई है, उससे साफ है कि सभी पाकरें के साथ.साथ प्रमुख मार्गो के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख प्लेसेस पर भी पौधरोपण कराए जाने की तैयारी है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि शहर में अधिक से अधिक ग्रीन जोन बनें। पौधरोपण के दौरान ऐसे पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है, जिनसे पॉल्यूशन लेवल को शून्य किया जा सके।

पब्लिक से भी अपील

निगम प्रशासन की ओर से पब्लिक से भी अपील की जाएगी कि वे लोग भी अधिक से अधिक पौधरोपण करें, जिससे हर तरफ हरियाली नजर आए। इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति निगम प्रशासन की मदद से पौधरोपण करना चाहता है तो उसे भी हर संभव हेल्प की जाएगी। निगम प्रशासन का प्रयास यह भी है कि पौधरोपण के लिए आगे आने वाले लोगों को निशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराए जाएं। हालांकि इस बिंदु पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

कान्हा उपवन से शुरूआत

निगम प्रशासन की ओर से कान्हा उपवन से पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी की जा चुकी है। निगम प्रशासन की ओर से जापान की मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जा रहा है, जिससे कम प्लेस पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जा सकें।

वर्जन

हमारी ओर से अधिक से अधिक पौधरोपण कराए जाने पर फोकस किया जा रहा है। जिससे पॉल्यूशन के लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive