हर्षोउल्लास संग मना गुरु नानक देव जी महाराज का 548वां प्रकाश पर्व

LUCKNOW:

गुरु नानक देव जी महाराज का 548वां प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बाल संग्रहालय लॉन, चारबाग में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास संग मनाया गया। अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद पांच प्यारों की अगुवाई में समूह साध संगत द्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी निकाली गई। इसमें शबद कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा नाका हिंडोला से बांसमंडी होते हुए चारबाग पहुंची।

गुरबाणी का किया रसपान

चारबाग के बाल संग्रहालय में सजे पंडाल में फूलों से सुसज्जित भव्य स्टेज पर गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। रागी जत्था के भाई लाखन सिंह द्वारा पवित्र आसा-की-वार के अमृतमयी कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पक्तियों में खडे़ होकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के दर्शन कर गुरबाणी का रसपान किया। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष स। राजेंद्र सिंह बग्गा, स। राजेंद्र सिंह दुआ, स। हरमिंदर सिंह टीटू आदि लोग उपि1स्थत रहे।

श्रद्धालुओं ने छका लंगर

गुरु नानक देव के जन्मदिन यानि प्रकाश पर्व पर बाल संग्रहालय लॉन में दिन भर गुरबाणी कीर्तन तथा गुरमत विचारों के साथ लंगर का दौर चला। कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संगत की सेवा के लिये आइसक्त्रीम, कोल्ड ड्रिंक, ब्रेड, छोले, जलेबी आदि अनेक तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। समागम में लंगर के वितरण की सेवा सिख यंग मेन्स एसोसिएशन एवं दशमेष सेवा सोसाइटी द्वारा की गयी। इस अवसर परामेडिकल कैंप एवं एसजीपीजीआई की ओर से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। अरदास के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स। राजेंद्र सिंह बग्गा ने सभी सिख संगठनों जत्थेबंदियों सिख सेवक जत्था पंजाबी यूथ एसोसियेशन एवं प्रशासन को गुरु जी की कृपा 'सिरोपा' भेंट कर सम्मानित किया। लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Posted By: Inextlive