- मिशन शक्ति के तहत प्रशासन की अनोखी पहल

- छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर संवाद भी किया

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख छात्राओं को सफल करियर का गुरुमंत्र मिला, वहीं उनके मन में आत्मविश्वास की भावना भी मजबूत हुई। मौका था लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में प्रशासन की ओर आयोजित पाठशाला का। छात्राओं को करियर में मार्गदर्शन और सफलता के लिए डीएम ने शुक्रवार को क्लास लगाई। उन्हें बताया कि कैसे छोटी-छोटी बातें करियर में सहायक बनती हैं। छात्राओं ने भी डीएम से विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी किया।

अधिकारियों से पूछे सवाल

पाठशाला में डीएम अभिषेक प्रकाश के साथ दूसरे अफसरों ने भी विचार साझा किए। प्रशासनिक सेवा, पुलिस, फौज, एयरफोर्स, चिकित्सा, इंजीनिय¨रग आदि तमाम क्षेत्रों में करियर तलाश रही छात्राओं ने अफसरों से सवाल पूछे। डीएम ने छात्राओं को बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए तीन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बेहतर नागरिक बनकर अनुशासन और नियमों का पालन करते हुए काम करना। अपने कार्यो द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान देना और जो कमाया है उसे सोसायटी को वापस करना। प्रशासन की ओर से छात्राओं को काफी मग, राइटिंग पैड, पेन व डिक्शनरी भी दी गई।

Posted By: Inextlive