- इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग के पेपर में गेट स्कोर एक हजार

- राहुल सिंह को मिला ऑल इंडिया 3 रैंक

LUCKNOW: ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग- 2016 के रिजल्ट मंडे को जारी कर दिए गए। एमटेक और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले इस गेट में राजधानी के हर्षवर्धन सिन्हा ने ओवर ऑल रैंक हासिल कर राजधानी का नाम रोशन किया हैं। कैंडीडेट्स http://www.gate.iisc.ernet.in/ पर अपना रिजल्ट देख सकते है। हर्षवर्धन सिन्हा ने इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। हर्षवर्धन का गेट में स्कोर एक हजार है जबकि 84.67 मॉ‌र्क्स हासिल किया है। वहीं इस एग्जाम में ऑल इंडिया लेवल पर वैभव सिंह 568 और गौरव जयसवाल 501 ऑल इंडिया लेवल पर रैंक हासिल हुई है।

रिसर्च में है करियर बनाना

ऑल इंडिया टॉप करने वाले हर्षवर्धन राजधानी के इंस्टि्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निोलॉजी से बीटेक कर रहे हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन से बीटेक कर रहे हैं। हर्षवर्धन ने बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बैंगलौर में एमटेक में एडमिशन लूंगा और भविष्य में रिसर्च की फील्ड में जाना चाहता है। मैं माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स में रिसर्च करना चाहता हूं क्योंकि इस फील्ड में बहुत स्कोप है। आज मोबाइल से लेकर टीवी तक हर चीज का साइज छोटा और कॉमपैक होता जा रहा है, इसलिए इस फील्ड में संभावनाएं ज्यादा है। हर्ष के पिता मनोज कुमार सिन्हा ने रेलवे में एक ऑफिसर हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा हर्ष को उसी फील्ड में जाने दिया जिसमें उसका रूझान था।

Posted By: Inextlive