फूड पैकेट या अन्य खाद्य सामग्री बांटना चाहते हैं तो जिला प्रशासन को दें जानकारी
- कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर देनी होगी जानकारी
- डीएम की ओर से जारी की गई अपील LUCKNOW अब अगर कोई भी संस्था या व्यक्ति जो खाद्यान्न सामग्री एवं फूड पैकेट्स का वितरण करना चाहते हैं तो उन्हें पहले कलेक्ट्रेट लखनऊ में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 0522-2629219 पर जानकारी देनी होगी। जानकारी के रूप में दानदाताओं को अपना नाम, मोबाइल नंबर, किस स्थान पर वितरण करना चाहते हैं इत्यादि की जानकारी देनी होगी। इसलिए उठाया कदम इस कदम को उठाने की वजह यह है कि वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री और फूड पैकेट्स को पहले सेनेटाइज कराया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों व उप जिलाधिकारियों से तालमेल स्थापित करके सोशल डिस्टेंसिंग मानकों के अनुसार वितरण कराया जाएगा। नगर निगम के इन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं जोन कंट्रोल रूम नंबर1 6389300015
2 6389300009 3 6389300010 4 6389300028 5 6389300036 6 6389300018 7 63893000148 6389300011
यहां भी जानकारी दे सकते हैं
तहसील नंबर मलिहाबाद 0521- 2211038, 9839077716 मोहनलालगंज 9452035220 ,9415795608 बीकेटी 7007750461, 8112917150 सरोजनीनगर 8418056554, 8009963696 गोमती नगर विस्तार कम्युनिटी किचन- 8573002177 जानकीपुरम विस्तार कम्युनिटी किचन- 9918001644 पार्षदों ने बंटवाई सामग्री मिशन हर घर अन्न के सातवें दिन मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में पार्षद दिलीप श्रीवास्तव द्वारा जनसेवा केंद्र भूतनाथ एवं भुइयन देवी मंदिर सी ब्लॉक इंदिरानगर में खाद्य सामग्री वितरित की गई। उनके द्वारा करीब 101 लोगों में भोजन वितरित किया गया। इसी तरह फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के पार्षद जगलाल यादव द्वारा भी 50 कुंतल आटा, चावल और 50 कुंतल दाल, आलू और नमक की व्यवस्था की गई। पार्षद ताराचंद रावत की ओर से भी अपने क्षेत्र में रहने वाले गरीब व असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। निगम ने भी बंटवाया भोजननगर निगम जोन आठ में अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी और जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव द्वारा औरंगाबाद खालसा, रत्नाकर खंड, वृंदावन योजना के सेक्टर 6 एवं 10ए साउथ सिटी, उतरेठिया रेलवे स्टेशन, डेंटल कॉलेज के निकट फूड पैकेट्स का वितरण किया गया। इसके साथ ही झुग्गी झोपडि़यों में भी 50 कच्चे अनाज की किट दी गई, जिसमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो नमक, 1 पैकेट सोयाबीन और एक पैकेट गर्म मसाला शामिल रहा।
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण नगर आयुक्त डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी एवं मुख्य वित्त लेखाधिकारी द्वारा लक्ष्मण गौशाला जानकीपुरम स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा खाने की गुणवत्ता की जांच भी की गई।