- गार्ड की पत्नी से चल रही थी अनबन, तिहरे हत्याकांड में शक के आधार पर 12 लोग हिरासत में

रुष्टयहृह्रङ्ख: निगोहां में नगराम मोड़ के पास हाईवे किनारे घर के भीतर बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस संपति विवाद के बारे में छानबीन कर रही है। वहीं निजी गार्ड की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने वारदात के राजफाश के लिए निगोहां में डेरा डाल रखा है और पुलिस टीम की मॉनिट¨रग कर रही हैं। अभी तक कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस हमलावरों के करीब पहुंच गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

बेटों से ज्यादा बेटी के करीब थे बुजुर्ग दंपत्ति

वारदात के राजफाश के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस दोनों ही परिवार के लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार देर रात में ही शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शुक्रवार को राती गांव में बुजुर्ग दंपती रामसनेही और रामजानकी तथा उदयपुर गांव में सत्रोहन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रही। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात की गई है। छानबीन में पता चला है कि दंपती बेटों से ज्यादा बेटी साधना के करीब थे। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने पीडि़त परिवार जन को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

आए दिन होता था विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्रोहन का उसकी पत्नी से अनबन चल रहा था। आए दिन दोनों में मारपीट होती रहती थी। सत्रोहन ने सारी संपति बहू शांति के नाम कर दी थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। यही नहीं लोगों का कहना है कि सत्रोहन ने ही अपनी जमीन राम सनेही को बेची थी, जिसपर उन्होंने मकान बनाया था। हालांकि, अभी तक जमीन की दाखिल खारिज नहीं हुई है।

सत्रोहन ने बेची थी जमीन

चर्चा यह भी है कि शत्रोहन और पत्नी के बीच अनबन रहती थी। लगभग रोजाना कहासुनी और मारपीट होती रहती थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शत्रोहन के पिता ने सारी संपत्ति बहू शांति के नाम कर गए थे। यह भी बताया जा रहा है कि जिस मकान में बुजुर्ग दंपती रहते थे, वह भूमि शत्रोहन की थी। जो रामसनेही के हांथो बेंच दी गयी थी।

फॉरेंसिक टीम ने खून के धब्बों की जांच की

फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार को घटना स्थल का दोबारा निरीक्षण किया और खून के धब्बों को जांच की। यही नहीं सत्रोहन का शव जिस जगह मिला था वहां से भी साक्ष्य एकत्र किए। फॉरेंसिक टीम यह पता लगा रही है कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है, या फिर हत्या के कारण भिन्न है। पुलिस ने राम सनेही के बेटे व नाती को भी हिरासत में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व रामसनेही ने बेटों के खिलाफ निगोहां थाने में संपति विवाद को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस इस मामले में भी जानकारी जुटा रही है।

Posted By: Inextlive