जोन आठ में फिनिक्स मॉल के सामने व तेलीबाग चौराहा पुलिस चौकी के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। जोन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष अभियान में सात अवैध अस्थाई अतिक्रमण व 38 अवैध प्रचार सामग्री हटाई गई। गंदगी फैलाने वालों से 5000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।


लखनऊ (ब्यूरो)। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक तरफ जहां अतिक्रमण हटाया गया, वहीं दूसरी तरफ वेंडर्स को भी वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया। एक दो स्थानों पर निगम टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।यहां हुई कार्रवाईजोन 1जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक मोड़ से लेकर डालीगंज छत्ते तक 21 अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ पांच चार पहिया व चार दो पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया साथ ही 15 वेंडरों को हटाते हुए सात वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया।जोन 2चरक चौराहे से मेडिकल कॉलेज होते हुए कंवेशन सेंटर से रूमी गेट तक अतिक्रमण हटाया गया और 24 वेंडरों को बड़े इमामबाड़ा के सामने व जगत नारायण रोड पर शिफ्ट किया गया।जोन 3


जोन तीन में राम-राम बैंक चौराहा से इंजीनियरिंग कालेज तक एवं इंजीनियरिंग कालेज चौराहा से गौ सदन होते हुए आगे मोड़ तक एवं कपूरथला चौराहा पुरनियां चौराहे के पास लोहिया भवन के सामने एवं पीएनटी कालोनी से अलीगंज के पास किये गये 78 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गए एवं एक ट्रक सामान भी जब्त किया गया।जोन 4

हुसडिय़ा चौराहा से हनीमैन चौराहे तक, कमता चौराहा से चिनहट तिराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह जोन पांच में चन्दर नगर गेट से पूरन नगर पुलिस चौकी तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 1790 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।24,500 रुपए शमन शुल्क वसूलाजोन 6 में बुद्धेश्वर फ्लाई ओवर के नीचे, पुराना पारा थाना एवं आस-पास के क्षेत्र में 42 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही शमन शुल्क के रूप में 24 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। जोन सात में गायत्री मार्केट होते हुये तकरोही पेट्रोल पंप तक 135 अस्थाई अतिक्रमण तथा 140 अवैध प्रचार सामग्री हटाई गई। जोन आठ में फिनिक्स मॉल के सामने व तेलीबाग चौराहा पुलिस चौकी के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। जोन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष अभियान में सात अवैध अस्थाई अतिक्रमण व 38 अवैध प्रचार सामग्री हटाई गई। गंदगी फैलाने वालों से 5000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

Posted By: Inextlive