- गोमती नगर, सीजी सिटी, शारदा नगर, जानकीपुरम के भूखंड होंगे नीलाम

- टीपी नगर व गोमती नगर की आवासीय संपत्तियां भी बेची जाएंगी

LUCKNOW एलडीए ने अपनी व्यवसायिक संपत्तियों को बेचने के साथ ही आवासीय संपत्तियों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद हुई नीलामी में एलडीए की संपत्तियों को खरीदने वालों की भीड़ कम थी। इस बार समय बीतने के साथ बाजार में आए सुधार से एलडीए को उम्मीद जगी है, वहीं एलडीए ने गोमती नगर, शारदा नगर, जानकीपुरम, गोमती नगर विस्तार, अलीगंज, कानपुर रोड की योजनाओं में अब तक न बिकी हुई संपत्तियों को बेचा जाएगा, वहीं कुछ ऐसी संपत्तियां हैं जो निरस्त हुई हैं, उन्हें भी नीलामी में लगाया जाएगा।

ई नीलामी से बेची जाएंगी

सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि ई नीलामी के जरिए यह संपत्तियां बेची जाएंगी। इससे जहां पारदर्शित बनी रहेगी, वहीं सब कुछ आनलाइन होने से खरीदारों को भी परेशानी नहीं होगी। इस बार एलडीए ट्रांसपोर्ट नगर के उन भूखंडों को भी शामिल करने जा रहा है जिनकी गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई थी। यह सभी भूखंड व्यावसायिक हैं, इसलिए इनकी भी नीलामी होगी। 140 वर्ग मीटर के यह भूखंडों की हमेशा मांग रही है। गोमती नगर में गरीब वर्ग के लिए जनता क्वार्टर का पंजीकरण खोला जाएगा। इनकी संख्या करीब 32 है। एलडीए की मंशा है कि सीजी सिटी के बड़े भूखंड, जिनमें व्यापारी वर्ग रुचि कम दिखा रहा है, उनके खरीदार भी आए।

Posted By: Inextlive