- घनी आबादी वाली कॉलोनी में रहने वाले जलभराव से परेशान

LUCKNOW

फैजाबाद रोड चिनहट स्थित दयाल रेजीडेंसी कॉलोनी में हालात बेहद खराब हैं। आलम यह है कि जरा सी बारिश होने पर कॉलोनी में हर तरफ जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मेयर और नगर आयुक्त से समस्या को दूर करने की मांग उठाई है।

गलियों में भर गया पानी

बारिश की वजह से सड़कों और खाली प्लॉट्स में पानी भर गया है। जिसकी वजह से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जानी चाहिए, जिससे जलभराव की समस्या सामने न आए।

ये भी है समस्या

कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। कॉलोनी की नालियां टूटी पड़ी हैं और सड़कों पर बड़े बड़े गढ्डे हो गए हैं।

समस्याएं जस की तस

यह कॉलोनी लगभग 1500 प्लाटों और 12 हजार निवासियों की बड़ी कालोनी है। कालोनी के विकास का मुद्दा विधान परिषद की याचिका समिति में भी लंबित है। नागरिकों का कहना है कि जन प्रतिनिधियों और प्रशासन को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।

कॉलोनी में खासी समस्याएं हैं। सबसे ज्यादा समस्या जलनिकासी की है। इस समस्या को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।

आकांक्षा नाथ

जरा सी बारिश होने पर कॉलोनी टापू में तब्दील हो गई है। खाली प्लॉटों और सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे समस्या हो रही है।

वेद प्रकाश यादव

हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है, इसके बावजूद उक्त समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

विवेक श्रीवास्तव

नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं को दूर करे, जिससे हर किसी को राहत मिल सके।

संतोष कुमार पांडेय

Posted By: Inextlive