16 मई से 6 जून के बीच किया गया सर्वे

385 पुरुष सर्वे में शामिल हुए

65 महिलाओं ने सर्वे में लिया हिस्सा

- डिप्रेशन और स्ट्रेस की वजह से साथ रहते हुए भी बनी रही शारीरिक दूरी

- केजीएमयू के मनोरोग विभाग की ओर से लॉकडाउन के दौरान कराया गया था ऑनलाइन सर्वे

LUCKNOW: लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार हुए, जिसका सीधा असर कपल्स की पर्सनल लाइफ पर भी दिखाई दिया। बहुत से कपल्स के बीच पास रहते हुए भी शारीरिक दूरियां बने रहने की बात सामने आई। यह बात साफ हुई है केजीएमयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से कराए गए एक ऑनलाइन सर्वे से। इस सर्वे के लिए केजीएमयू ने इंडियन सायकियाट्रिक सोसायटी से मंजूरी ली भी ली थी।

डिप्रेशन एक बड़ा कारण

केजीएमयू के मनोरोग विभाग की ओर से लॉकडाउन के दौरान यह सर्वे 14 मई से 6 जून के बीच ऑनलाइन कराया गया था। सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि लॉकडाउन का लोगों की सेक्सुअल लाइफ पर क्या असर पड़ रहा है। सर्वे में शामिल अधिकतर लोगों ने माना की लॉकडाउन का उनकी सेक्सुअल लाइफ पर असर पड़ा है। जब इसके कारणों का जाना गया तो सामने आया कि इस दौरान 14.8 प्रतिशत कपल्स एंजायटी का शिकार हुए और 14.8 प्रतिशत डिप्रेशन का। वहीं 8.7 प्रतिशत कपल्स इन दोनों चीजों का शिकार हुए।

सर्वे एक नजर में

सवर्ें के अनुसार लॉकडाउन में 36.5 प्रतिशत कपल्स ने टीवी और सोशल मीडिया पर तीन घंटे रोज बिताए, वहीं 33.33 प्रतिशत कपल्स ने टीवी और सोशल मीडिया पर तीन से छह घंटे तक का समय बिताया। 16 प्रतिशत ने माना कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एक बार भी रिलेशन नहीं बनाया। जबकि 37.3 प्रतिशत से सप्ताह में एक-दो बार वहीं 31.8 फीसद ने माह में तीन-चार बार ही संबंध बनाने की बात कही।

बाक्स

फिर भी रहे दूर

16 फीसद कपल्स ने एक बार भी रिलेशन नहीं बनाया

37.3 प्रतिशत से सप्ताह में एक-दो बार ही बनाया रिलेशन

31.8 फीसद ने माह में तीन-चार बार ही बनाया रिलेशन

बाक्स

दूरी के प्रमुख कारण

- लॉकडाउन में बहुत से कपल्स को घर में नहीं मिली निजता

- भविष्य की अनिश्चितता को लेकर कपल्स का डिप्रेस होना

- कोरोना संक्रमण को लेकर परेशान रहना

उम्र बनी बड़ी वजह

मनोरोग विभाग के एडिशनल प्रो। डॉ। आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे से सामने आया है कि लॉकडाउन के दौरान कपल्स ने एक दूसरे को खूब समय दिया है लेकिन इसका असर उनकी सेक्सुअल लाइफ पर दिखाई दिया है। यह सब डिप्रेशन, एंजायटी और स्ट्रेस के कारण हुआ है। कपल्स की उम्र भी इसमें एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है।

कोट

लॉकडाउन के दौरान कपल्स में डिप्रेशन और स्ट्रेस का असर उनके आपसी संबंधों में भी दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए।

डॉ। आदर्श त्रिपाठी, एडिशनल प्रोफेसर

मनोरोग विभाग, केजीएमयू

Posted By: Inextlive