Lucknow News: जीआईएस सर्वे में सामने आई हाउस टैक्स से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण के लिए नगर निगम में शुक्रवार को कैंप लगाया गया। जिसमें जब आपत्तियों की सुनवाई हुई तो साफ हो गया है कि हाउस टैक्स के आंकलन में जमकर गड़बड़ी हुई है।


लखनऊ (ब्यूरो)। जीआईएस सर्वे में सामने आई हाउस टैक्स से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण के लिए नगर निगम में शुक्रवार को कैंप लगाया गया। जिसमें जब आपत्तियों की सुनवाई हुई तो साफ हो गया है कि हाउस टैक्स के आंकलन में जमकर गड़बड़ी हुई है। सुनवाई के बाद किसी का हाउस टैक्स 64 हजार से सिर्फ 2800 रह गया तो किसी का 97 हजार से 18 हजार।हाउस टैक्स बहुत अधिक आया
कैंप में जोनवार हाउस टैक्स से जुड़ी 250 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिसमें से 226 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा सभी जोनल अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया कि आपत्तियों का निस्तारण शत प्रतिशत होना है। शंकरपुरवा (जोन-7) की निवासी प्रभाती देवी, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड (जोन-1) के निवासी अजय कनौजिया, इंदिरा नगर निवासी माया देवी व अन्य की आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इन सभी का कहना था कि उनका हाउस टैक्स दो से तीन गुना तक बढ़ गया था। सुनवाई के बाद इनका हाउस टैक्स रिवाइज्ड किया गया।जोनवार मिलीं आपत्तियां एक नजर मेंजोन आपत्तियां निस्तारित


जोन-1 43 43 जोन-2 22 22जोन-3 63 55जोन-4 6 6

जोन-5 29 29जोन-6 24 24जोन-7 39 39जोन-8 24 8
योग 250 226इस तरह हाउस टैक्स रिवाइज्डजोन-1-मकान संख्या 110/123 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 12240 था, सुनवाई के बाद निर्धारित वार्षिक मूल्य 5760 रह गया।-मकान संख्या 155/301 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 20250 था, सुनवाई के बाद निर्धारित वार्षिक मूल्य 1110 रहा।जोन-2- मकान संख्या 268/165 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 13770 था, सुनवाई के बाद वार्षिक मूल्य 7920 रह गया।- मकान संख्या 268/107 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 15390 था, आपत्ति निस्तारण के बाद 12960 रह गया।जोन-3-मकान आईडी 9157बी46618 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 13500, निस्तारण के बाद 12960 रह गया।-मकान आईडी 9157बी46037 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 14400 तथा निस्तारण बाद 11664 रह गया।जोन-5-मकान संख्या ए/089 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 28800 था, निस्तारण के बाद 18720 रह गया।-मकान संख्या 568/048 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 23760 था, निस्तारण के बाद 9124 रह गया।जोन-6-मकान संख्या 9157डी25204 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 64368 था, निस्तारण के बाद 2889 रह गया-मकान संख्या 9157डी40864 का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 18720 था, निस्तारण के बाद 14400 रह गया।जोन-7
-मकान संख्या 6/881 विकासनगर का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 97200 था, निस्तारण के बाद 18266 रह गया।-मकान संख्या 026/1 शिवविहार का जीआईएस का वार्षिक मूल्य 34992 था, निस्तारण के बाद 5760 रह गया।

Posted By: Inextlive