पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर मंडी सचिव संजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


लखनऊ (ब्यूरो)। नवीन फल व गल्ला मंडी के सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उन पर कारोबार व लाइसेंस के नाम पर 20 लाख रुपए वसूलने का आरोप है। इस मामले में विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मंडी सचिव ने आरोपों को गलत बताते हुए साजिश की बात कही है।लाइसेंस के लिए की थी मुलाकात


गोमतीनगर विस्तार स्थित वनस्थली अपार्टमेंट निवासी विजय प्रताप का आरोप है कि 12 मई 2020 को आढ़त के लाइसेंस के लिए सीतापुर रोड स्थित नवीन फल सब्जी और गल्ला मंडी वे गए थे। जहां एक युवक ने मदद के नाम पर गल्ला मंडी सचिव संजय कुमार सिंह से मुलाकात कराई। सचिव संजय ने आढ़त का लाइसेंस दिलाने का वादा कर फोन पर सिंह ट्रेडिंग कंपनी के विजय सिंह और अजय सिंह से बात कराई। जिसके बाद वे दोनों से मिले। उन्होंने दो दिन बाद मिलने को कहा।कारोबार के नाम पर लगाए 20 लाख

विजय के अनुसार संजय ने कहा कि विजय सिंह और अजय सिंह के अनुसार काम करने पर लंबी कमाई होगी। उनके कहने पर कारोबार के लिए 20 लाख रुपये लगा दिए। जिसके एवज में हर माह सवा लाख देने को वादा किया गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुनाफा न मिलने पर दोनों से तकादा किया तो धमकी मिलने लगी। जबकि उन लोगों को व्यापार और लाइसेंस के नाम पर 12 लाख रूपये खाते में और नगद 8 लाख दिए थे। लगातार तकादा करने पर 69 हजार रुपये चेक से देकर यह कह कर भगा दिया कि दुबारा मंडी में दिखाई पड़े तो जान से मरवा दूंगा।15 लाख देने की जगह दे रहे धमकीविजय प्रताप का का आरोप है कि थाने पर शिकायत करने पर 1 जुलाई 2021 को विजय सिंह ने किसान बाजार बुलाया। जहां विजय और अजय ने साथियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद तीन जुलाई 2021 को विभूतिखंड पुलिस से शिकायत पर 5 लाख रुपए दिया। शेष 15 लाख देने की जगह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।तीन लोगों पर एफआईआरविभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ। आशीष मिश्र के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर मंडी सचिव संजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Posted By: Inextlive