यूपी व बिहार पुलिस जिस मोस्टवांटेड हसीना की तलाश कर रही थी उसने पुलिस को चकमा देकर शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 25 जून 2022 को कैंट इलाके में बिहार के मोस्टवांटेड गोरख ठाकुर की दिन दहाड़े हत्या की गई थी। गोरख की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रियंका को आरोपी बनाया था।

लखनऊ (ब्यूरो)। इस हत्याकांड में प्रियंका की पुलिस तलाश कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। गौरतलब है कि इस मामले के कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं लाख कोशिशों के बाद भी बिहार और यूपी की पुलिस प्रियंका को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।

कौन है मोस्टवांडेट हसीना
साल 2008 में बिहार के नरकटियागंज की रहने वाली प्रियंका एसएस शर्मा पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थीं। वहीं उसका पान की दुकान चलाने वाले बिट्टू जायसवाल से अफेयर हो गया था। दोनों ने शादी का निर्णय लिया लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। बिट्टू की दुकान पर बेतिया का अपराधी गोरख ठाकुर पान खाने आता था। वहां पुलिस का दबाव बनने पर वह लखनऊ आ गया। बिट्टू ने पहले मंदिर में प्रियंका से शादी की और फिर उसे लेकर लखनऊ आ गया।

प्रियंका की कहानी फिल्मी है
प्रियंका से शादी कर बिट्टू अब गोरख ठाकुर, जो लखनऊ में वीरेंद्र बन चुका था। उसकी शरण में पहुंच चुका था। गोरख ने भी उसे पुराना परिचित समझ संरक्षण दिया। करीब एक महीने बाद गोरख ने बिट्टू जायसवाल को घर से भगा दिया और दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दे दी। इसके पीछे का कारण प्रियंका की खूबसूरती को देख उसकी नियत खराब होना था। गोरख ने न सिर्फ प्रियंका से उसके पति को दूर किया बल्कि बिना उसकी मर्जी के शादी भी कर ली। गोरख के खौफ से बिट्टू सहम गया और प्रियंका ने भी खामोशी से उसकी बात मान ली।

पुराने प्रेमी के साथ चली गई थी प्रियंका
साल 2019 में प्रियंका गोरख उर्फ वीरेंद्र की हत्या की साजिश रचती है। वह उसे चारबाग ले जाती है, जहां पहले से मौजूद फिरदौस व बिट्टू उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं। हालांकि किस्मत अच्छी रही और गोरख हमले में अपाहिज हुआ। इसी दौरान प्रियंका वीरेंद्र को छोड़कर पुराने प्रेमी बिट्टू के साथ चली गई।

स्क्रिप्ट की तरह गिरफ्तारी व सरेंडर की कहानी
एक तरफ वीरेंद्र करोड़ों की संपत्ति प्रियंका का इंतजार कर रही थीं, तो दूसरी ओर पुलिस का शिकंजा मजबूत होता जा रहा था। इसी के चलते अब प्रियंका ने सभी प्यादों को कुर्बान करने का इरादा कर लिया था। 18 जुलाई 2022 को नेपाल भाग चुके बिट्टू को प्रियंका ने बिहार बॉर्डर रक्सौल बुलाया, उससे मुलाकात की। पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। कैंट थाना प्रभारी के मुताबिक, वीरेंद्र ठाकुर की हत्या के मामले में प्रियंका वांछित थी। उसने आज सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। फिलहाल कोर्ट आरोपी प्रियंका को 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Posted By: Inextlive