- महिला डॉक्टर से फेसबुक पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर हड़पे थे लाखों, एसटीएफ ने दबोचा

रुष्टयहृह्रङ्ख : स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करोड़ों की ठगी के आरोप में नाइजीरियन प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पीजीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला डॉक्टर से लाखों हड़पे थे। इस संबंध में महिला डॉक्टर ने कुछ दिन पहले पीजीआइ थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद शनिवार को आरोपितों को पकड़ लिया गया।

पीजीआई के पास से धरे गए

प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक डेल्टा एगबोर नाइजीरिया निवासी थियाम बालदे और अशातु को सैनिक कॉलोनी मोड़ पीजीआई से पकड़ा गया है। आरोपित थियाम ने अमेरिका के एक युवक की प्रोफाइल फोटो लगाकर डेविड एलेक्स नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। इसके बाद उसने पीजीआई क्षेत्र निवासी एक महिला डॉक्टर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में चैटिंग शुरू हो गई थी। आरोपित ने उन्हें बातों में फंसा कर उनको महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। इसके कुछ दिन बाद महिला डॉक्टर के पास अंजान नंबर से फोन आया और उनसे कहा गया कि आपका पार्सल आया है। आपको 82 हजार रुपये जमा करने होंगे। यह सुनकर महिला डॉक्टर ने रुपये जमा कर दिए। थोड़ी देर बाद फोन करने वाले ने बताया कि पार्सल में 56 हजार पाउंड कैश है। इसके लिए चार लाख 30 हजार रुपये जमा करने होंगे नहीं तो उनके खिलाफ मनी लां¨ड्रग का केस दर्ज होगा। इस पर महिला डॉक्टर डर गई और बताए गए खाते में पैसे डाल दिए। इतना ही नहीं आरोपितों ने उन्हें डराकर विभिन्न मदों में लाखों रुपये और जमा करवा लिए। इसके बाद जब पीडि़ता ने डेविड एलेक्स से फेसबुक पर संपर्क किया तो उसने उन्हें ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

दो साल से दिल्ली में थे

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यहां दो वर्षो से दिल्ली के निलोठी निहालपुर में रहते हैं। थियाम वर्ष 2018 में भारत आया था। फरवरी 2020 में उसका वीजा समाप्त हो गया था। आरोपित ने प्रेमिका के साथ मिलकर अमेरिका के लोगों के फोटो लगाकर छह लोगों की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई थी। गिरोह में कई भारतीय भी हैं, जिनके खातों में आरोपित रुपये मंगाते थे।

Posted By: Inextlive