- रेजिडेंट डॉक्टर का रिलेटिव है पेशेंट

- केजीएमयू में 7 लोग हो चुके ठीक

LUCKNOW : राजधानी स्थित केजीएमयू के डॉक्टर्स कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता मिल रही है। जहां रविवार को एक और कोरोना संक्रमित पेशेंट पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज हो गया है। यह पेशेंट पहले संक्रमित रह चुके रेजिडेंट डॉक्टर के घर पर ही रहता था। जो उनके संपर्क में आने पर संक्रमित हो गया था। इसके साथ केजीएमयू में अभी तक कुल 7 पेशेंट से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हम लोगों के लिए बड़ी बात

डॉ। डी हिमांशु ने बताया कि हमारे यहां ड्यूटी पर तैनात एक रेजिडेंट डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनके परिजनों का भी टेस्ट कराया गया था। जिसमें परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पेशेंट का 25 मार्च को केजीएमयू में ही भर्ती किया गया था। उस समय इसको नजला, जुखाम आदि की समस्या सामने आई थी। हम लोगों ने इसके इलाज के लिए हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के साथ एंटीबायटिक एजिथ्रोमायसीन दवा देनी शुरू की। जिसका परिणाम आज हम लोगों के सामने है।

दो और की रिपोर्ट निगेटिव

डॉ। हिमांशु ने बताया कि पिछले 48 घंटे में पेशेंट की दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया है। अब वो 14 दिनों के लिए अपने घर पर ही क्वारंटाइन में रहेंगे। उसके बाद दोबारा उनका सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा जायेगा। इस दौरान उनकी हालत के बारे में भी जानकारी की जाती रहेगी। इसके साथ हमारे यहां से अभी तक 7 लोग डिस्चार्ज होकर जा चुके है। कोरोना वार्ड में अब केवल 4 लोग बचे हैं। इनमे दो रेजिडेंट डॉक्टर के रिलेटिव और दो सीतापुर से आये पेशेंट हैं। उम्मीद है कि डॉक्टर के दोनों रिलेटिव भी जल्दी ठीक होकर डिस्चार्ज हो जायेंगे।

Posted By: Inextlive