- कई पार्षद नगर आयुक्त के समर्थन में, जबकि कई मेयर के पक्ष में

- मुख्य अभियंता आरआर विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

LUCKNOW:

मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी फिर आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ जहां मेयर ने नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता आरआर विभाग राम नगीना त्रिपाठी के खिलाफ विजिलेंस जांच के लिए शासन को पत्र लिखा है, शुक्रवार को नगर आयुक्त के समर्थन में कई पार्षद आ गए। इसके साथ ही मुख्य अभियंता आरआर विभाग की ओर से उस ठेकेदार अतीकुर्रहमान के खिलाफ जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई हैए जिसके द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के आधार पर मेयर ने विजिलेंस जांच की मांग की हैं।

पार्षद हुए लामबंद

कई पार्षदों ने निगम मुख्यालय में बैठक कर एक पत्र जारी कर कहाकि नगर आयुक्त के खिलाफ जांच को जो पत्र जारी किया गया है, उससे वे अंचभित हैं। सभी पार्षद और नगर निगम की छवि शर्मसार हो गई है। नगर आयुक्त के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मेयर जिस ठेकेदार का पक्ष ले रही हैं, वह भूतपूर्व सरकार का विश्वसनीय ठेकेदार है। बैठक करने वालों में पार्षद अमित कुमार चौधरीए हर्षित दीक्षित, शैलेंद्र सिंह बल्लू, सुशील तिवारी, विनीता सिंह, समीर पाल, कुमकुम राजपूत, मोनू कनौजिया, राजेश सिंह गब्बर, मो। सलीम, मो। हलीम आदि शामिल रहे। वहीं नेता सदन भाजपा रामकृष्ण यादव का कहना है कि लोग जांच से क्यों डर रहे हैं। जो भी दोषी हो चाहे वो ठेकेदार हो या कोई औरए उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

ठेकेदार पर एक्शन हो

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहाकि ठेकेदार अतीकुर्रहमान द्वारा जारी आडियो के माध्यम से जानकारी में आया है कि इस ठेकेदार द्वारा अनैतिक रूप से भुगतान आदि को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को भ्रष्टाचारी बताकर उन्हें गोली मारने आदि का बयान दिया गया है। संघ मांग करता है कि ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जो निर्दोष हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। मेरे ऑफिस में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक भी पत्र डस्टबिन में नहीं जाएगा।

संयुक्ता भाटिया, मेयर

Posted By: Inextlive