1,126 ही कोरोना के एक्टिव केस

741 मरीज होम आइसोलेशन में

- केजीएमयू में 80 तो पीजीआई में महज 60 मरीज ही बचे

LUCKNOW:

राजधानी में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। सीएमओ के मुताबिक राजधानी में अब 1,126 ही कोरोना के एक्टिव केसेस रह गये है। इसमें से महज 385 मरीज ही विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती है। अधिकतर मरीज लेवल-3 अस्पताल में भर्ती है। उम्मीद है कि आने वाले 10-12 दिनों में यह संख्या भी कम हो जाएगी।

311 मरीज लेवल-3 में भर्ती

राजधानी में जब कोरोना पीक पर था, तब उस समय 50 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केसेस राजधानी में थे। तब लोगों को बेड खासकर वेंटिलेटर बेड तक नहीं मिल रहे थे। वहीं अब हालात में काफी सुधार आ चुका है। सीएमओ डॉ। संजय भटनागर के मुताबिक राजधानी के अधिकतर कोविड अस्पताल खाली चल रहे हैं। इस समय 385 मरीज ही भर्ती हैं। जिसमें से लेवल-3 अस्पताल में 311 मरीज और बाकि 74 मरीज लेवल-1 व 2 में भर्ती है। जबकि बाकि 741 मरीज होम आइसोलेशन में है। 90 फीसद से अधिक अस्पतालों में बेड खाली हैं।

सबसे अधिक केजीएमयू में भर्ती

केजीएमयू के लिंब सेंटर के नोडल डॉ। जेपी रावत के मुताबिक अस्पताल में इस समय 80-82 ही मरीज भर्ती हैं। जिसमें सर्वाधिक वेंटिलेटर पर हैं। अधिकतर मरीज दूसरी जगहों से रेफर होकर आए हैं। वहीं लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ। श्रीकेश सिंह के मुताबिक अस्पताल में अब 22 मरीज ही भर्ती हैं। जिसमें 20 मरीज वेंटिलेटर पर है। वहीं पीजीआई के निदेशक प्रो। आरके धीमन के मुताबिक उनके यहां करीब 50-55 ही मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा बलरामपुर अस्पताल में 7 मरीज जबकि लोकबंधु में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

राजधानी के कोविड अस्पतालों में इस समय 385 मरीज ही भर्ती हैं। अधिकतर अस्पतालों में बेड खाली हो चुके हैं।

- डॉ। संजय भटनागर, सीएमओ

Posted By: Inextlive