-एक से पांच सितंबर तक विभागीय शोध समिति के माध्यम से होंगे प्रवेश

LUCKNOW: लखनऊ विश्वविद्यालय (लवि)में बुधवार से पार्ट टाइम पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले दिन पांच विषयों में प्रवेश का कार्यक्रम तय किया गया है। दाखिले विभागीय शोध समिति (डीआरसी) के माध्यम से लिए जाएंगे।

इंटरव्यू के लिए होगा पहुंचना

विश्वविद्यालय में पहली बार पार्ट टाइम पीएचडी दाखिले हो रहे हैं। 25 विषयों में 92 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर तक चलेगी। पहली बार ऐसा होगा कि नौकरी करने वाले भी पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी विवरण के मुताबिक एक हजार शब्दों के शोध लेख में टापिक, रिसर्च मैथड, डिजाइन, डेटा कलेक्शन, प्लान, डेटा एनालिसिस मैथड सहित कई सूचनाएं शामिल होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को समय सारिणी के अनुसार संबधित विभाग में शोध लेखन, दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार के लिए पहुंचना होगा।

डीआरसी तैयार करेगी कैटेगिरी आधारित मेरिट

एडमिशन सेल की ओर से दी गई सीटों के आधार पर विभागीय शोध समिति (डीआरसी) शोध लेखन, साक्षात्कार, कार्य अनुभव और शैक्षिक इंडेक्स को शामिल करते हुए कैटेगिरीवार मेरिट तैयार करेगी, जिसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश लेने वाले शोधार्थियों को कोर्स वर्क में रोजाना उपस्थिति नहीं दर्ज करानी होगी। सिर्फ छह महीने में छह दिन की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन कोर्स वर्क की परीक्षा पास करना जरूरी होगा।

इस तरह होगी चयन प्रक्रिया

एक हजार शब्दों का शोध लेख लिखना होगा : 70 अंक

एकेडमिक इंडेक्स : 10 अंक

साक्षात्कार : 10 अंक

कार्य अनुभव : 10 अंक

कुल अंक : 100

आज यहां होंगे दाखिले

एक सितंबर : ¨लग्विस्टिक : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, साक्षात्कार एक बजे

पालीटिकल साइंस : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, साक्षात्कार दो सितंबर सुबह 10.30 बजे

अप्लाइड इकोनामिक्स : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, साक्षात्कार दोपहर एक बजे

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, साक्षात्कार दो सितंबर को दोपहर एक बजे

जूलाजी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, साक्षात्कार दोपहर एक बजे

Posted By: Inextlive