- इस करवाचौथ राशि अनुसार कलर ड्रेस पहनकर करें पूजा, मिलेगा लाभ

- आज राजधानी में धूमधाम से मनाया जाएगा करवाचौथ का पर्व

LUCKNOW:कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को चंद्रोदय व्यापिनी में करवाचौथ गुरुवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार करवाचौथ पर कृतिका नक्षत्र के बाद रात्रि काल में रोहिणी नक्षत्र मिलने से कई शुभ संयोग बन रहे हैं। चंद्रोदय भी रात 8:15 के आसपास होगा। ऐसे में अगर आप इन शुभ संयोग में व्रत का शुभ फल प्राप्त करना चाहती हैं तो अपनी राशि के मुताबिक ही अपने कपड़ों का चयन करें। ऐसा करने से चंद्रमा और दूसरे ग्रहों की भी शुभ दृष्टि का लाभ पा सकते हैं।

व्रत की तैयारियां पूरी

करवाचौथ को लेकर महिलाएं देर रात तक जरूरी सामान की खरीदारी करती नजर आई। तो वहीं जगह-जगह लगे मेहंदी के स्टालों पर डिजायनर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। इसके साथ ब्यूटी पार्लर में बुकिंग भी तेज है। इसबार हल्का मेकअप फैशन में है। वहीं मेहंदी को हिना और अरेबियन मेहंदी के साथ टैटू डिजाइन मेहंदी का भी क्रेज है।

बाक्स

राशि के अनुसार पहने ड्रेस

आइए जानते हैं आचार्य प्रदीप तिवारी के अनुसार किस राशि की महिलाओं को कौन से कलर के कपड़े पहन कर व्रत व पूजन करना चाहिए।

1. मेष राशि

इस राशि की महिलाओं को लाल और गुलाबी कलर की साड़ी, लहंगा या सूट पहनकर पूजा करनी चाहिए।

2. वृषभ राशि

इस राशि की महिलाओं कों करवाचौथ के दिन गुलाबी-लाल रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।

3. मिथुन राशि

इस राशि की महिलाएं पीला और पीला-हरा मिले कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें तो उनका व्रत सफल होगा।

4. कर्क राशि

इस राशि की महिलाओं को लाइट या स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में पूजा करनी चाहिए।

5. सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाएं बैगनी या मैरून ड्रेस पहन कर पूजा करें, ईश्वर प्रसन्न होंगे।

6. कन्या राशि

इस राशि वाली महिलाओं को पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

7. तुला राशि

तुला राशि वाली महिलाएं पिंक और रेड कलर की ड्रेस में पूजा करें तो फल अवश्य मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि

इस राशि की महिलाएं करवाचौथ के दिन पिंक और रेड कलर की ड्रेस पहनें तो ईश्वर के साथ पति भी खुश होंगे।

9. धनु राशि

इस राशि की महिलाओं को मिक्स कलर की ड्रेस पहनकर पूजा करनी चाहिए।

10. मकर राशि

इस राशि की महिलाओं को स्काई ब्लू या ब्लू कलर पहनना चाहिए। वहीं खा, खी व खो से शुरू होने वाले नाम वाली महिलाओं को मैरून कलर पहनकर पूजा करनी चाहिए।

11. कुंभ राशि

इस राशि की महिलाओं को पर्पल कलर की ड्रेस पहनकर करवाचौथ की पूजा करनी चाहिए।

12. मीन राशि

इस राशि की महिलाओं को पीत यानि पीला कलर की ड्रेस पहनना शुभ रहेगा।

बाक्स

अगर न पता हो राशि

आचार्य प्रदीप के अनुसार जिन महिलाओं को अपनी राशि नहीं पता है उनको अपने पति की राशि के अनुसार कलर की ड्रेस पहनकर पूजन करनी चाहिए। वहीं जिनका विवाह नहीं हुआ है वे अच्छे पति की कामना के लिए गुलाबी ड्रेस पहनकर पूजा करें।

कोट

पहली बार व्रत रख रही हूं इसलिए बहुत खुशी है। स्पेशल मेहंदी लगवाने के साथ ही नई साड़ी भी मिली है। मैं तो सारी परंपराएं निभाते हुए ही व्रत पूरा करूंगी।

निशी मिश्रा सिंह, बैंक कर्मी

पहली बार व्रत रखने जा रही हूं। व्रत की सभी तैयारियां कर ली हैं। हालांकि कुछ डर भी लग रहा है। इस व्रत के बारे में बड़ों से हर जानकारी भी ले ली है।

ईना मोगा, प्राइवेट जॉब

पहला करवा होने के साथ हसबैंड भी बाहर नैरोबी में हैं। मुझे तो वीडियो चैट से ही व्रत खोलना होगा। मेरी सास मेरा पूरा सपोर्ट कर रही हैं, इसलिए कोई चिंता नहीं है।

आरती वर्मा, प्राइवेट जॉब

Posted By: Inextlive