7 नंबर जोन में शुरू हुआ सर्वे

5 से 6 सवाल पूछे जा रहे सर्वे में

3 और जोन 5 में भी होगा सर्वे

8 जोन में बंटा है पूरा शहर

- नए मकानों को सामने लाने और टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

LUCKNOW मकान मालिक का क्या नाम है.मकान कब से बना है.ऐसे कुछ सवाल भवन स्वामियों से पूछे जा रहे हैं। इन सभी जानकारियों को जुटाने के बाद यह आसानी से पता चलेगा कि किस भवन स्वामी ने टैक्स जमा नहीं किया है या अधिक या कम टैक्स दिया है। जिसके बाद निगम की ओर से नए सिरे से कर निर्धारण कर टैक्स वसूली की जाएगी।

जोन सात में सर्वे

निगम की ओर से जोन सात में सर्वे शुरू करा दिया गया है। जिसके अंतर्गत टीमें घर-घर जाकर जीआईएस सर्वे कर रही हैं। इस सर्वे के दौरान भवन स्वामी से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है। सवालों में पूछा जा रहा है कि भवन स्वामी का नाम क्या है, मकान किसके नाम पर है, मकान कब बना है, मकान का पता क्या है इत्यादि। इसके साथ ही सर्वे के दौरान ऐसे मकानों की फोटो भी खींची जा रही है, जो नवनिर्मित लग रहे हैं या हाल में ही किसी मकान में दूसरी या तीसरी मंजिल का निर्माण किया गया है।

सर्वे से फायदे

इस सर्वे का सर्वाधिक फायदा टैक्स व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। इसके साथ ही अगर कोई भवन स्वामी अधिक टैक्स आने से परेशान है तो उसकी समस्या आसानी से दूर हो सकेगी। वहीं ऐसे लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा कि जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैँ। जोन सात के बाद जोन तीन और जोन पांच में भी यही कदम उठाया जाएगा।

वर्जन

सर्वे का मुख्य उद्देश्य टैक्स व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। इसके साथ ही सर्वे में ऐसे भवन स्वामी भी सामने आएंगे, जो टैक्स जमा करने में आनाकानी करते हैं।

अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive