- पं। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से अटल जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ काव्य समारोह

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कवि डॉ। कुमार विश्वास का काव्य पाठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : भगवान राम वैश्विक नायक हैं। यह बात तब और चरितार्थ होती है, जब इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकार रामलीला के पात्र बनकर मंच पर उतरते हैं। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब इन कलाकारों का सम्मान करते हुए उनसे इस बारे में पूछा था तो जवाब मिला-राम हमारे पूर्वज हैं और इस्लाम हमारा मजहब। मजहब देश, काल, परिस्थिति के हिसाब से बदलता है, पूर्वज नहीं। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह प्रसंग साझा किया तो पूरा सभागार जय श्री राम से गूंज उठा।

कुमार विश्वास की विराट काव्यांजलि

पं। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से अटल जयंती की पूर्व संध्या पर कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को आयोजित काव्य समारोह में मुख्यमंत्री मौजूद रहे। वहीं, अटल व्यक्तित्व को कवि डॉ। कुमार विश्वास ने विराट काव्यांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की पहचान राम के साथ-साथ दीपोत्सव से भी होनी चाहिए। मंदिर तो अनेक बन सकते हैं पर अयोध्या में राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र बिंदु है। यहां रामलीला करने आए इंडोनेशिया के कलाकारों में अधिकतर मुस्लिम थे। भारत के अंदर वो रामलीला के पात्र बनते तो फतवा जारी हो जाता।

अटल एक कवि, एक साहित्यकार

मुख्यमंत्री ने कहा, अटल एक कवि थे। एक साहित्यकार थे और साहित्य से राजनीति में आए थे। कवि हृदय राजनेता के लिए यह उपयुक्त श्रद्धांजलि है। वर्ष 1957 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2006 तक सक्रिय रूप से राजनीति को प्रभावित किया। अटल सबके प्रिय बने रहे। दल से ऊपर उठकर उनके प्रति लोगों में सम्मान का भाव था। सार्वजनिक जीवन में जाने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए अटल का जीवन अनुकरणीय हो सकता है। उन्होंने सदैव प्रेरणा दी कि राजनीति मूल्यों की होनी चाहिए, आदर्शो की होनी चाहिए। उनकी स्मृतियां हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। अटल की कविताओं में राष्ट्र के प्रति जो भी भाव हैं, वो आज साकार होते दिखते हैं। जिस दिन कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई, अटल की आत्मा को शांति मिली होगी कि उनका संकल्प पूरा हुआ। अपने महापुरुषों के प्रति श्रद्धा का भाव सिर्फ भाषणों से नहीं, व्यावहारिक रूप से होना चाहिए। कार्यक्रम में मंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे।

--------

सतर्कता से श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में हम लापरवाही नहीं कर सकते। हम सतर्क रहते हुए सभी कार्यक्रमों को करेंगे तो कोरोना से भी जीतेंगे और अपने महापुरुषों को श्रद्धांजलि भी दे पाएंगे।

Posted By: Inextlive