- डीजे आईनेक्स्ट के अभियान का शुक्रवार को हुआ व्यापक असर

- मनकामेश्वर मंदिर की महंत एवं गोमती सफाई समितियों ने गोमा में चलाया सफाई अभियान

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की मुहिम 'जीवनदायिनी को बचाना है' का व्यापक असर देखने को मिला है। इस मुहिम से जुड़ते हुए शुक्रवार को सैकड़ों लोग गोमती नदी की सफाई के लिए आगे आए, जिसमें मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी भी शामिल रहीं। घाटों की सफाई के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि जीवनदायिनी के आंचल को गंदगी के ग्रहण से मुक्त कराना है। इसके साथ ही सभी ने डीजे आईनेक्स्ट की इस मुहिम की सराहना की।

बाक्स

यह लिया संकल्प

हम संकल्प लेते हैं कि समय-समय पर गोमती के घाटों पर सफाई अभियान चलाते रहेंगे। हम लोगों को भी जागरुक करेंगे कि गोमा में गंदगी न डालें।

सभी में दिखा जोश

मनकामेश्वर उपवनघाट तथा झूलेलाल (गोमती नदी घाट) पर लोगों ने श्रमदान करते हुए गोमती से जलकुंभी निकालने के साथ ही घाटों पर फैली गंदगी को साफ किया। इस दौरान श्रमदान करने वाले हर शख्स के चेहरे पर उत्साह और आत्म संतुष्टि का भाव नजर आया। तेज धूप होने के बाद भी सभी तत्परता से गोमती सफाई अभियान में अपना योगदान देते दिखाई दिए।

कोट

नालों को बंद करना होगा

विष्णु तिवारी

गोमती की स्थिति में पहले से तो कुछ सुधार हुआ है लेकिन हालात अभी बहुत अच्छे नहीं हैं। जब तक गोमती में नाले गिरते रहेंगे, गोमा स्वच्छ नहीं होंगी। सबसे पहले तो गोमा में गिरने वाले नालों को बंद करना होगा या उन्हें डायवर्ट करना होगा। हम सबको भी समय-समय पर छोटे स्तर पर ही सही लेकिन सफाई अभियान चलाते रहना होगा। मेरी अपील है कि गोमा में किसी भी रूप में गंदगी न फेंकी जाए। हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बेहद सफल अभियान चलाया है, जिसके लिए बधाई।

महंत देव्यागिरी, मनकामेश्वर मंदिर

जलकुंभी को हटाना जरूरी

डीजे आईनेक्स्ट ने जीवनदायिनी को बचाना है, अभियान चलाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। अब जरूरत है हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने की। हम नियमित रूप से गोमती के घाटों की सफाई करते रहेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि गोमा को जलकुंभी के ग्रहण से मुक्त कराएंगे। इसके साथ ही जनता को भी जागरुक करेंगे कि गोमा में पॉलीथिन या कोई भी वेस्ट न डालें।

रंजीत सिंह, संयोजक, स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना

नालों पर रोक जरूरी

गोमा को सही मायने में तभी स्वच्छ बनाया जा सकता है, जब उसमें नालों को गिरने से रोका जाए। इसके साथ ही समय-समय पर जलकुंभी हटाए जाने को लेकर भी कदम उठाए जाएं। हम अपने स्तर से तो सफाई करते ही रहेंगे साथ ही जनता से अपील है कि सप्ताह में एक बार गोमती सफाई में श्रमदान जरूर करें। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का अभियान बेहद सार्थक रहा और पूरी उम्मीद है कि इस अभियान के बाद गोमा के हालातों में सुधार होता नजर आएगा।

ऋद्धि किशोर गौड़, महामंत्री, शुभ संस्कार समिति

लोगों के कोट

जीवनदायिनी को बचाना है अभियान के लिए डीजे आईनेक्स्ट को बधाई। समय-समय पर ऐसे अभियान जरूर चलने चाहिए। उम्मीद है जल्द गोमा स्वच्छ होगी।

उपमा पांडेय

डीजे आईनेक्स्ट अभियान से जुड़कर काफी अच्छा लगा। यह एक बेहद सफल मुहिम रही और इसका असर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलने लगा है।

किरन

ऐसे अभियानों के माध्यम से ही जिम्मेदार और जनता जागरुक होते हैं। गोमती नदी को लेकर शुरू किए गए इस अभियान के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना तय है।

शैलेंद्र वर्मा

गोमती नदी की हालत बेहद खराब है। डीजे आईनेक्स्ट ने बेहद महत्वपूर्ण मुहिम चलाई, जिससे हम सभी जुड़ चुके हैं। हम निरंतर रूप से गोमती सफाई करते रहेंगे।

जीवनदायिनी को निश्चित रूप से बचाना है। जरूरी है कि हम सभी इस दिशा में जागरुक हों। डीजे आईनेक्स्ट के अभियान से जुड़कर हम सबको गोमा सफाई के लिए नई प्रेरणा मिली है।

राजू तिवारी

गोमती नदी को स्वच्छ रखने के लिए हम सबको जिम्मेदारी समझनी ही होगी। गोमा का जल अगर साफ हो जाएगा तो इससे घाटों की खुशहाली भी लौट आएगी।

सपना तिवारी

Posted By: Inextlive