सबसे अमीर विजय पाठक, मोहसिन आठवीं पास, यशवंत के पास तीन हथियार
- एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों ने एफिडेविट में बताई अपनी संपत्तियां
- बुक्कल नवाब के पास है रिवाल्वर, मोहसिन के पास भी दो हथियार LUCKNOW :विधान परिषद चुनाव में नामांकन करने वाले 12 प्रत्याशियों ने अपने एफिडेविट में कुल कमाई, संपत्तियों, शैक्षिक योग्यता, आपराधिक मुकदमों, हथियारों आदि का जो ब्योरा दिया है उसमें भाजपा प्रत्याशी अशोक कटारिया को छोड़कर बाकी सारे प्रत्याशी करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा अमीर भाजपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाठक हैं तो सपा से भाजपा में आई डॉ। सरोजनी अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। बसपा से भाजपा में आए ठाकुर जयवीर सिंह तीसरे नंबर पर हैं। योगी सरकार में आईटी और विज्ञान राज्यमंत्री मोहसिन रजा आठवीं पास हैं तो बुक्कल नवाब केवल नौंवी पास हैं। अशोक कटारिया के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं तो मोहसिन रजा ने अपने खिलाफ दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। ध्यान रहे कि बुक्कल नवाब ने गोमती तट की जमीन का फर्जी मुआवजा हड़पने को लेकर दर्ज मामले का उल्लेख अपने शपथ पत्र में नहंी किया है। शैक्षिक योग्यता में ग्राम्य विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ। महेंद्र सिंह सबसे आगे हैं, उन्होंने पीएचडी की है। सपा से आए यशवंत सिंह हथियारों के खासे शौकीन हैं। उनके पास तीन हथियार रिवाल्वर, बंदूक और रायफल है। वहीं मोहसिन रजा के पास भी रिवाल्वर है जबकि उनकी पत्नी के पास 12 बोर की बंदूक है। वहीं बुक्कल नवाब भी रिवाल्वर रखने का शौक रखते हैं। आइए नजर डालते हैं प्रत्याशियों की कुल संपत्तियों पर।
विद्यासागर सोनकर शैक्षिक योग्यता- एलएलबी चल संपत्ति 95.87 लाख अचल सपंत्ति 5.50 करोड़ हथियार- रायफल और रिवाल्वर बुक्कल नवाब शैक्षिक योग्यता- नौवीं पास चल संपत्ति- 2.02 करोड़ अचल संपत्ति- 10.80 करोड़ हथियार- एक रिवाल्वर अशोक कटारिया शैक्षिक योग्यता- पोस्ट ग्रेजुएट चल संपत्ति- 26 लाख अचल संपत्ति- 5.74 लाख हथियार- कोई नहीं मुकदमे- पांच डॉ। महेंद्र सिंह शैक्षिक योग्यता- पीएचडी चल संपत्ति-1.20 करोड़ अचल संपत्ति- 95.50 लाख हथियार- नहीं ठाकुर जयवीर सिंह शैक्षिक योग्यता- एलएलबी चल संपत्ति- 3.68 करोड़ अचल संपत्ति- 7.47 करोड़ हथियार- 2 पिस्टल व 2 रायफल आशीष सिंह- अपना दल (एस) शैक्षिक योग्यता- बीटेक चल संपत्ति- 81 लाख अचल संपत्ति- 1.98 करोड़ हथियार- नहीं अशोक धवन शैक्षिक योग्यता- इंटरमीडिएट चल संपत्ति- 1.62 करोड़ अचल संपत्ति- 1.55 करोड़ हथियार- नहीं मोहसिन रजा शैक्षिक योग्यता- जूनियर हाईस्कूल चल संपत्ति- 54.50 लाख अचल संपत्ति- 1.49 करोड़ हथियार- एक रिवाल्वर व एक बंदूक मुकदमे- दो यशवंत सिंह शैक्षिक योग्यता- ग्रेजुएट चल संपत्ति- 46.45 लाख अचल संपत्ति- 3.78 करोड़हथियार-पिस्टल, रायफल, बंदूक
सरोजनी अग्रवाल रू शैक्षिक योग्यता- एमडी (गायनोकोलॉजी) चल संपत्ति- 4.87 करोड़ अचल संपत्ति- 10.37 करोड़ हथियार- नहीं विजय बहादुर पाठक शैक्षिक योग्यता- ग्रेजुएट चल संपत्ति- 6.34 करोड़ अचल संपत्ति- 9.09 करोड़ हथियार-दो रायफल, एक रिवाल्वर नरेश उत्तम (सपा) शैक्षिक योग्यता- एलएलबी चल संपत्ति- 1.06 करोड़ अचल संपत्ति- 2.13 करोड़ हथियार-रायफल और रिवाल्वर