- उनके के चालक की पत्नी ने लगाया आरोप, अधिवक्ताओं संग सआदतगंज कोतवाली में दी तहरीर

- बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, नौकरी से चालक को निकाला था इसलिए बदनाम करने को लगा रहा आरोप

रुष्टयहृह्रङ्ख : शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर उनके चालक की पत्नी ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला कई अधिवक्ताओं के साथ सआदतगंज कोतवाली पहुंची और वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

महिला पहुंची कोतवाली

इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश यादव ने बताया कि महिला का पति वसीम रिजवी के यहां चालक था। मंगलवार को उसकी पत्नी कोतवाली पहुंची। महिला के मुताबिक कई साल से उसके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चला रहे थे। बताया कि वसीम रिजवी अक्सर यतीमखाने में ही रहते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने पति को भी यतीमखाने के पास ही एक सर्वेंट क्वार्टर दे दिया था। वह भी परिवार के साथ उसी क्वार्टर में रहती हैं।

पूरे परिवार को मारने की धमकी का आरोप

उसने बताया कि करीब पांच साल पहले शाम को पति ने फोन किया कि उन्हें गाड़ी लेकर शहर के बाहर जाना है। पति के जाने के बाद रात करीब 10 बजे वसीम रिजवी सर्वेंट क्वार्टर में उसके यहां पहुंचे। दरवाजा खोला तो वह अंदर घुसते चले आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर उन्होंने बच्चों और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस में शिकायत करने पर पति समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वसीम रिजवी अक्सर उसके पति को शहर के बाहर भेज देते और पति की गैरमौजूदगी में घर आकर शारीरिक शोषण करते थे। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते। प्रताड़ना से त्रस्त होकर 11 जून को पति को पूरा मामला बताया। पति विरोध करने वसीम रिजवी के घर पहुंचे। तो उन्होंने मेरे पति के सारे कपड़े उतरवाए, मोबाइल और ड्राइ¨वग लाइसेंस छीन लिया। इसके बाद उन्हें जमकर पीटा। तब से पूरा परिवार दहशत में है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बॉक्स

विरोधियों को देता था आवागमन की जानकारी, इसलिए निकाला था नौकरी से

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बताया कि चालक की पत्नी के सारे आरोप निराधार हैं। चालक मेरे कुछ विरोधियों से मिला था। वह मेरे आवागमन और प्रोटोकाल से संबंधित सारी जानकारी विरोधियों को देता था। इसकी जानकारी मुझे सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने दी। उसका मोबाइल चेक करने पर सारी बातें सही निकलीं। सुरक्षा के लिहाज से उसे नौकरी से निकाल दिया था और क्वार्टर भी खाली करा लिया था। इसी कारण मुझे बदनाम करने और छवि खराब करने के लिए मेरे विरोधियों ने मिलकर सारी कहानी गढ़ी है।

Posted By: Inextlive