सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के लिए आगामी तीन जुलाई 2023 को मनाये जाने वाले वल्र्ड प्लास्टिक बैग फ्री डे का निकाय स्तर पर वृहद आयोजन करते हुए आम जन मानस को थैला बैंक बर्तन बैंक एवं रिड्यूस रियूज और रीसाइकिल के सिद्धांत के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।


लखनऊ (ब्यूरो)। प्रदेश के नगरीय निकायों में 120 माइक्रोन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान आरंभ 2.0 की शुरुआत की गई है। राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने मंगलवार को इसके संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। निदेशक ने बताया कि आगामी तीन जुलाई तक संचालित इस विशेष अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही उपयोगकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।जनता को किया जाएगा जागरूकसिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के लिए आगामी तीन जुलाई 2023 को मनाये जाने वाले वल्र्ड प्लास्टिक बैग फ्री डे का निकाय स्तर पर वृहद आयोजन करते हुए आम जन मानस को थैला बैंक, बर्तन बैंक एवं रिड्यूस, रियूज और रीसाइकिल के सिद्धांत के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।निकायों को किया जाएगा सम्मानित
निदेशक ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए चलाए जाने वाले अभियान आरंभ 2.0 के अंतर्गत राज्य मिशन निदेशालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती के आधार पर विश्लेषण कर राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय सीमा अंतर्गत उत्पादकों, विक्रेताओं और उपयोगकर्ताओं (होटल, रेस्टोरेंट इत्यादि) को फील्ड इंस्पेक्शन एप भरा जाना है। एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण एक सप्ताह के भीतर कराया जाना अपेक्षित है। शिकायत के निस्तारण के बाद निकाय द्वारा निस्तारण आख्या एवं टिप्पणी पोर्टल पर भी अपलोड की जानी है।ये दिशा-निर्देश किए गए हैं जारी-31 दिसंबर 2022 से प्रतिबंधित 120 माइक्रोन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक तीन जुलाई 2023 तक पूर्णत: बैन लगाया जाना है।-सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित होने के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना है।-प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोगकर्ताओं पर जुर्माना लगाते हुये दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।-प्लास्टिक फ्री उपयोग के बारे में आम जन-मानस को जागरूक करते हुए थैला बैंक, बर्तन बैंक जैसे विकल्पों के बारे में जानकारी देने के साथ ही रिड्यूस, रियूज और रीसायकल के बारे में अवगत कराया जाएगा।

Posted By: Inextlive