- इंदिरा नगर में 36 और गोमती नगर में 32 कोरोना संक्रमित मिले

- मृतकों में पांच राजधानी निवासी, 147 हुई मृतकों की संख्या

LUCKNOW : राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज तेजी से बढ़ती जा रही है। संडे को जारी रिपोर्ट में 684 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के संक्रमण रोकने के सभी फॉर्मूले फेल होते जा रहे है। वही कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस की समस्या होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया। वो अबतक होम आइसोलेश में थे। साथ ही 238 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चा र्ज कर दिया गया है। इसके अलावा चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

इंदिरा नगर में 36 संक्रमित मिले

राजधानी में गोमती नगर, आशियाना, आलमबाग में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। संडे को भी इंदिरा नगर में सर्वाधिक 36 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गोमती नगर में 32, आशियाना में 27, चौक में 27, ठाकुरगंज में 21, महानगर में 21, हजरतगंज में 20, हसनगंज में 19, सरोजनी नगर में 19, आलमबाग में 19, गोसाईगंज में 17 और सआदतगंज में 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यहां भी मिले संक्त्रमित

इसके अलावा राजधानी के नाका में 14, जानकीपुरम से 12, रायबरेली रोड से 11, मडि़यांव से 11, अलीगंज से 11 और तालकटोरा से 10 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी के हर इलाके से बढ़ी संख्यां में कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है।

चार लोगों की मौत

वहीं राजधानी में कोरोना संक्त्रमित चार मरीजों की मौत हो गई। इसके तीन राजधानी और एक बाहर का मरीज शामिल है। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो। सुधीर सिंह के मुताबिक 79 वर्षीय इंदिरा नगर निवासी पुरुष मरीज की मौत हो गई। मरीज को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी। इसकी वजह से किडनी की समस्या हो गई थी। वहीं विभूति चांड निवासी 54 वर्षीय पुरूष की भी मृत्यु हो गयी। मरीज किडनी की समस्या की वजह से डायलिसिस भी चल रहा था। इसके अलावा गोसाईगंज निवासी 41 वर्षीय की भी मौत हो गई। दूसरी ओर ओरैया निवासी 48 वर्षीय महलिा की भी कोविड वार्ड में मौत हो गई। महिला को दिमागी टीबी हो गया था।

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई के आईसीयू में शिफ्ट

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ होने पर संडे सुबह संजय गांधी पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीधे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। आईसीयू प्रभारी प्रो। देवेंद्र गुप्ता की निगरानी में डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। मंत्री ब्रजेश पाठक पांच अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए थे। उन्होंने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने खुद को अपने आवास में ही आइसोलेट कर लिया था। वहीं डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी। शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ हुई। लिहाजा, रविवार सुबह मंत्री के स्टाफ ने उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।

Posted By: Inextlive