- गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज थी एफआईआर

- पेशी पर आए पिता से मिलने पहुंचा था कोर्ट

रुष्टयहृह्रङ्ख : पुलिस ने गुरुवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। गायत्री के पूर्व परिचित तथा उनकी कंपनी के कर्मचारी बृजभवन चौबे ने अनिल के खिलाफ गोमती नगर विस्तार थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपित अनिल गुरुवार को अपने पिता से मिलने कोर्ट पहुंचा था।

पुलिस कर रही थी तलाश

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को आरोपित के कोर्ट पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरोपित को दबोच लिया गया। बृजभवन ने पूर्व मंत्री और उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को भी मुकदमे में नामजद किया था। पुलिस लंबे समय से अनिल की तलाश कर रही थी। बृजभवन का आरोप है कि गायत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला से पूर्व मंत्री ने साठगांठ कर ली थी। मामले को अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व मंत्री के बेटे अनिल ने बृजभवन से कहकर मुकेश नामक व्यक्ति की संपत्ति चित्रकूट निवासी महिला के नाम कर दी थी। महिला से कोर्ट में बयान बदलने के लिए आरोपितों ने उसे दो करोड़ रुपये भी दिए थे। बृजभवन ने गायत्री और उनके बेटे पर खरगापुर स्थित उनकी जमीन भी आरोपित महिला के नाम करने का आरोप लगाया है।

ये हैं आरोप

गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में पीडि़त ने लिखा है कि गायत्री प्रजापति ने मुकेश नाम के किसी व्यक्ति के नाम करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीदी है। बृजभवन का कहना है कि चित्रकूट निवासी महिला ने उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश भी की। आरोपित महिला के दबाव में आकर पूर्व मंत्री ने बृजभवन को बिना वेतन दिए कंपनी से निकाल दिया था। पीडि़त ने ईडी को भी पूर्व मंत्री व उनके बेटे समेत अन्य लोगों की आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज सौंपे थे।

Posted By: Inextlive