सेतु निगम की ओर से जो तैयारी की गई है उससे साफ है कि सभी चिन्हित पुलों पर व्यू कटर प्लास्टिक शीट लोहे की जाली रेडियम स्ट्रिपर साइन बोर्ड और स्टिकर लगाने की तैयारी की गई है। अभी कई पुलों पर उक्त सुरक्षा कवच लगाए जा चुके हैैं जिसमें मुख्य रूप से पिकअप फ्लाईओवर लालकुआं फ्लाईओवर इत्यादि शामिल हैैं।


लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानी में बने पुलों से गुजरने वाले लाखों लोगों को जल्द ही सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है, जिसके बाद पुल से गुजरने के दौरान लोग खुद को सेफ महसूस करेंगे। वजह यह है कि सेतु निगम ने आधा दर्जन के करीब पुलों पर सुरक्षा कवच लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दो से तीन दिन के अंदर इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया जाएगा।हादसा होने का खतरा
जिन पुलों को चिन्हित किया गया है, अभी वहां पर कोई भी सुरक्षा कवच नहीं है। जिसकी वजह से इन पुलों से गुजरने वाले लोगों को खासी सावधानी बरतनी पड़ती है। जरा सी जल्दबाजी या गलती उन्हें पुल से नीचे गिरा सकती है। इतना ही नहीं, रात के वक्त तो स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही सेतु निगम की ओर से सुरक्षा कवच को लेकर योजना का खाका तैयार किया गया है।ये पुल किए गए चिन्हित


सेतु निगम की ओर से कुकरैल, मल्हौर, ग्वारी, सहारा, अमौसी, मवैया में बने पुलों को सुरक्षा कवच के दायरे में लाने के लिए चिन्हित किया गया है। इन सभी पुलों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैैं और अपनी मंजिल तक का सफर तय करते हैैं। पुलों को सुरक्षा कवच के दायरे में लाने की एक वजह यह भी है कि चार पहिया वाहन पुलों से तेजी से गुजरते हैैं। जरा सा बैलेंस बिगडऩे पर वाहन नीचे गिर सकते हैैं। इस तरह के हादसों को रोकने में सुरक्षा कवच मददगार साबित होंगे।ये होंगे सुरक्षा कवचसेतु निगम की ओर से जो तैयारी की गई है, उससे साफ है कि सभी चिन्हित पुलों पर व्यू कटर (प्लास्टिक शीट), लोहे की जाली, रेडियम स्ट्रिपर, साइन बोर्ड और स्टिकर लगाने की तैयारी की गई है। अभी कई पुलों पर उक्त सुरक्षा कवच लगाए जा चुके हैैं, जिसमें मुख्य रूप से पिकअप फ्लाईओवर, लालकुआं फ्लाईओवर इत्यादि शामिल हैैं।सेक्टर 25 फ्लाईओवर निर्माण में तेजीसेक्टर 25 चौराहे पर तैयार हो रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। पहले मुंशी पुलिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर निर्माण चल रहा था और अब खुर्रम नगर की तरफ काम शुरू कर दिया गया है। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद खुर्रम नगर और सेक्टर 25 इंदिरानगर चौराहे पर लगने वाले जाम से हजारों लोगों को राहत मिल जाएगी। वहीं दूसरी तरफ, मुंशी पुलिया पर तैयार होने वाले फ्लाईओवर का निर्माण काय भी जल्द शुरू होने जा रहा है।

Posted By: Inextlive