- सामान्य से 4 डिग्री अधिक पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी गर्मी

LUCKNOW: मौसम की मार लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम की बेरूखी से इंसान से लेकर परिंदे तक परेशान हैं। शनिवार को सिटी में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्यिस रहा। इस सीजन में यह दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार संडे को और अधिक तापमान बढ़ने की संभावना है।

शनिवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण आसमान से आग बरस रही थी। दोपहर तक गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। इस सीजन में यह दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले चार अप्रैल को पारा 49.8 डिग्री सेल्सियस तक जरा पहुंचा था। लगातार बढ़ते पारे के कारण लोग गर्मी से परेशान दिखे। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Posted By: Inextlive