अभी तक ईकोग्रीन कंपनी की ओर से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन का कार्य किया जा रहा था। पिछले कई दिनों से कंपनी की ओर से उक्त सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद उसे चेतावनी भी दी गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।


लखनऊ (ब्यूरो)। एक तरफ जहां ईकोग्रीन कंपनी के टर्मिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से वेस्ट कलेक्शन के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैैं। पहले से कार्यरत वेंडर्स वेस्ट कलेक्शन की जिम्मेदारी पहले की तरह निभाएंगे, वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को भी डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन में लगाया जाएगा। इसके साथ ही नई कंपनी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कराई जा रही है।100 प्रतिशत कलेक्शन चुनौती


अभी तक ईकोग्रीन कंपनी की ओर से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन का कार्य किया जा रहा था। पिछले कई दिनों से कंपनी की ओर से उक्त सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद उसे चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद बुधवार को मंडलायुक्त डॉ। रोशन जैकब ने निगम प्रशासक-डीएम सूर्यपाल गंगवार को निर्देश दिए कि ईकोग्रीन कंपनी को टर्मिनेशन नोटिस दी जाए। जिसके बाद इस दिशा में प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।सभी जोन पर फोकस

निगम प्रशासन की ओर से सभी आठ जोन में वेस्ट कलेक्शन के लिए फोकस किया जा रहा है। अभी जोन तीन, चार और सात में निगम कर्मियों की ओर से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन का काम किया जाता है। वहीं जो वेंडर पहले से ही इस व्यवस्था से जुड़े हैैं, उनकी सेवाएं अभी रेगुलर रहेंगी। जिससे सभी इलाकों से वेस्ट कलेक्शन किया जा सके। यह स्पष्ट है कि अगर वेस्ट कलेक्शन नहीं हुआ तो घरों का वेस्ट रोड पर नजर आने लगेगा, जिसकी वजह से शहर की स्वच्छता संबंधी छवि पर दाग लगेगा।अभी लगेगा समयनई कंपनी के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी लेकिन अभी इसमें कुछ समय लग सकता है। पहले तो ईकोग्रीन कंपनी का अनुबंध समाप्त होगा, उसके बाद ही नई कंपनी के चयन के लिए प्रक्रिया तेज की जाएगी। पहले भी कई बार ईकोग्रीन कंपनी के अनुबंध को समाप्त करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है लेकिन अभी तक अनुबंध समाप्ति को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।वेस्ट कलेक्शन की मॉनीटरिंगनगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने निर्देश दिए हैैं कि वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था किसी भी कीमत पर डिरेल न हो। इसके लिए जोनवार टीमों का गठन किया जा रहा है। वहीं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी औचक तरीके से वेस्ट कलेक्शन की स्थिति को परखेंगे। होली के बाद वेस्ट कलेक्शन और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए जाने की तैयारी की जा रही है।

कर्मचारियों पर बढ़ेगा लोडभले ही वेंडर्स और निगम कर्मियों की मदद से वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद की जा रही है लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होगा। होली में घरों और मार्केट एरिया से भारी मात्रा में वेस्ट निकलेगा। ऐसे में उसे कलेक्ट करना और प्रॉपर शिवरी प्लांट भेजना कर्मचारियों के लिए खासा चुनौती भरा होगा।

Posted By: Inextlive