- होलिका दहन आज, कल खेला जाएगा रंग

- राशि के अनुसार रंग से खेलें होली, मिलेगा लाभ

LUCKNOW: होलिका दहन आज यानि रविवार को किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य राकेश पांडेय के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 28 मार्च रविवार को है। इस दिन शाम को शाम 7:23 से रात 9:40 तक होलिका दहन कर सकते हैं। वहीं, होलिकोत्सव 29 मार्च चैत्र कृष्ण प्रतिपदा मंगलवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन भोग करेगी। इस दिन सुबह के समय होलिका की भस्म को मस्तक पर लगाकर आने वाले नूतन संवत्सर की मंगल कामना करते हैं। इस बार शुभ समय में होलिका दहन से लोगों को विशेष फल की प्राप्ति होगी।

न जलाएं हरा पेड़

पं। राकेश पांडेय ने बताया कि धर्म-शास्त्रों में लिखा है कि होलिका में हरे पेड़ को नहीं जलाना चाहिए। हरे पेड़ पर बुध ग्रह का स्वामित्व होता है, ऐसे में इसे जलाने पर रोग व शोक दोनों तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

गुलाल लगा लें आशिर्वाद

होलिका में उपला, सूखी लकड़ी आदि ही जलाएं। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बनाई गई होलिका के पास दक्षिण दिशा में कलश रखकर देवताओं की पूजा कर अंत में होलिका की पूजा करें और फिर होलिका दहन करें। होलिका दहन रविवार रात 9:40 से पहले करें। दूसरे दिन सुबह स्नान आदि के बाद हनुमानजी व भैरव की पूजा करें। रोली, मौली, चावल, पुष्प, गुलाल, चंदन और नारियल आदि अर्पित कर आरती कर उन्हें प्रणाम करें। बड़ों को अबीर-गुलाल-रंग लगाकर उनका आशीर्वाद लें।

होंगी घर की विपत्तियां होंगी दूर

पं। राकेश पांडेय ने बताया कि होली के दिन गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बनाकर सुखाएं। इसके बाद इसे घर के मेन गेट पर लटकाएं। ऐसे करने से महादेव जी घर-परिवार की सारी विपत्तियां दूर करते हैं। होली वाले दिन महादेव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

बाक्स

जल्द विवाह के लिए करें उपाय

होली के दिन सुबह एक साबुत पान के पत्ते पर साबुत सुपारी तथा हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। बिना पीछे मुड़कर देखे घर आएं और अगले दिन फिर इसे करें। यह उपाय करने से जल्द विवाह का योग बनता है।

बाक्स

राशि के अनुसार शुभ रंग

राशि रंग

मेष लाल

वृष गुलाबी

मिथुन हरा

कर्क सफेद व पीला

सिंह पीला व लाल

कन्या हरा

तुला गुलाबी

वृश्चिक लाल

धनु पीला

मकर नीला

कुंभ नीला

मीन पीला

Posted By: Inextlive