- चंद्रोदय के बाद 24 मिनट में पूजन विशेष फलदाई

- गुरुवार को अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

- ज्योतिषाचार्यो के अनुसार लखनऊ में चंद्रोदय का समय 8.20 बजे

- ब्यूटीपार्लर फुल, ज्वैलरी बाजार में जमकर हो रही खरीदारी

LUCKNOW: अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की मंगलकामना के लिए सुहागिनें करवाचौथ का निर्जला व्रत गुरुवार को रखेंगी। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस दिन चंद्रोदय रात 8.20 मिनट से शुरू होगा। चंद्रोदय के बाद 24 मिनट के अंदर पूजन विशेष फलदाई रहता है। आचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि गुरुवार को करवाचौथ के दिन सुबह 5.20 बजे तक तृतीया का मान रहेगा। इसके बाद गणेश चतुर्थी शुरू हो जाएगी जो कि शुक्रवार को 5.28 बजे तक रहेगी। ऐसे में सुहागिनें गुरुवार को ही करवाचौथ का व्रत रखेंगी।

गौरी-गणेश का पूजन कर पारण करें

पं। प्रदीप तिवारी ने बताया कि सभी नगरों में चंद्रोदय का समय अलग होता है। गणना के अनुसार लखनऊ में रात 8.20 बजे से चंद्रोदय होगा। इसके बाद दिन भर निर्जल व्रत रखने वाली महिलाएं उगते चंद्र को अ‌र्घ्य देकर सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना करेंगी। उन्होंने बताया कि करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद को अ‌र्घ्य देकर गौरी गणेश का पूजन करना चाहिए और उसके बाद व्रत का पारण कर लेना चाहिए।

धातु का करवा रहता है उत्तम

पं। प्रदीप तिवारी के अनुसार करवाचौथ में धातु के करवे का पूजन उत्तम माना गया है, लेकिन उपलब्धता के अनुसार मिट्टी के करवे से भी पूजन करने का विधान दिया गया है।

ऐसी भी है मान्यता

कहा जाता है कि करवे की टोटी से ही जाड़ा निकलता है और धीरे-धीरे वातावरण में ठंड बढ़नी शुरू हो जाती है।

बाक्स

ब्यूटी पार्लर हुए फुल

करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं को विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। राजेंद्र नगर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सुमन राय ने बताया कि डेढ़ हजार रुपए में रेडियंस क्लीनअप मेनीक्योर की सुविधा मिल रही है। सबसे अधिक डिमांड ब्राइडल मेकअप की हो रही है। हजरतगंज स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालिका अमिता सिंह ने बताया कि गोल्ड फेशियल से सामान्य फेशियल तक चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई तरह के पैकेज महिलाओं को दिए जा रहे हैं। इसमें मैनीक्योर, पैडीक्योर, पूल आर्म, अंडर आर्म और आर्म वैक्सीन तक की सुविधा दी जा रही है। एक अन्य पार्लर की संचालिका स्मिता सिंह ने बताया कि बुकिंग इतनी हो चुकी है कि अब लोगों का मना करना पड़ रहा है। कपड़ों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हो रही है। लहंगे के साथ डिजाइनर साड़ी की खूब डिमांड हो रही है।

बॉक्स

चांदी के नक्काशीदार करवे की डिमांड

करवाचौथ के अवसर पर धातु के करवों की डिमांड खूब रहती है। इसमें भी चांदी का करवे की सेल खूब होती है। ज्वैलर्स के अनुसार इस बार सोने और चांदी दोनों ही मंहगे हैं। पिछले साल की तुलना में सभी आइटम में 8000 रुपए तक बढ़ोत्तरी हो गई है, लेकिन करवाचौथ के अवसर करवे के साथ उपहार देने के लिए ज्वैलरी बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।

सोने के करवे भी डिमांड में

ज्वैलर्स की मानें तो चांदी के करवे लोगों को खूब भा रहे हैं। 5 हजार से लेकर 66 हजार तक चांदी के करवे की डिमांड बनी हुई है। इसमें भी नक्काशी वाले करवे लोगों में आकर्षण का केंद्र हैं। चांदी के साथ ही सोने के करवे भी लोग खरीद रहे हैं। ज्वैलर्स की माने तो सोने का 90 ग्राम वजन का करवा तीन लाख 46 हजार का है और लोग इसे खरीद भी रहे हैं।

गिफ्ट के लिए फंकी ज्वैलरी की डिमांड

सिर्फ महिलाएं ही करवाचौथ में खरीदारी नहीं कर रही हैं, पुरुष भी ज्वैलरी बाजार में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। अपनी पत्‍‌नी को उपहार देने के लिए लोग ज्वैलरी बाजार में अंगूठी से लेकर सेट तक देख रहे हैं। ज्वैलर्स के अनुसार 30 हजार रुपए से बुकिंग की जा रही है। लोगों ने 6 लाख रुपए तक के सेट बुक कराए हैं।

दाम

सोना- दस ग्राम 38,600-22 कैरेट

चांदी - 46,600 प्रति किलो

बॉक्स

कोट

हमारे यहां सभी वर्गो का खास ख्याल रखा जाता है। हमारे यहां लेटेस्ट डिजाइन के साथ भारी भरकम ज्वैलरी भी उपलब्ध है। हमारे यहां गोल्ड और सिलवर पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं लिया जा रहा है। डायमंड पर भी ग्राहकों को 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

उत्कर्ष अग्रवाल

खुनखुनजी ज्वैलर्स

कोट

लेटेस्ट डिजाइन के साथ ही पारंपरिक ज्वैलरी भी हमारे यहां उपलब्ध है। हम अपने ग्राहकों को गोल्ड और सिलवर पर 30 प्रतिश तक की छूट और डायमंड पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। लाइट वेटेड ज्वैलरी के साथ ही भारी सेट भी हमारे यहां उपलब्ध है।

सुधीर केसरवानी

बद्री सराफ विश्वनाथ ज्वैलर्स

कोट

सुहागिनें करवाचौथ का व्रत गुरुवार को रखेंगी। इस दिन चंद्रोदय 8.20 बजे होगा। चंद्रोदय की प्रथम घड़ी (24 मिनट के अंदर) में पूजन विशेष फलदाई होता है।

पंडित प्रदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य

Posted By: Inextlive