फूलों के रंग, सबको कर रहे दंग
- पद्मश्री डॉ। एससी राय ई-पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ
- छह वर्षीय बच्चे ने अपनी गुल्लक दी मंदिर निर्माण के लिए LUCKNOW: महानगर स्थित पद्मश्री डॉ। एससी राय ई-पार्क में शनिवार को पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान मेयर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष कार्यकारिणी रजनीश गुप्ता, पार्षद शैलेंद्र सिंह बल्लू आदि मौजूद रहे। बेहद सरल स्वभाव के थे इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री डॉ। एससी राय ने किया था, जिसे वर्तमान मेयर ने जारी रखा है। डॉ। राय बेहद सरल और मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। हर ओर प्रकृति के रंगपुष्प प्रदर्शनी में फूलों और मशरूम से कई तरह की कलाकृतियां बनाई गई हैं। वहीं आकर्षण का मुख्य केंद्र फूलों से सजा मंडल है। यहां गमलों में उगाई गई कई तरह की सब्जियां भी देखने को मिलीं। पार्क में कई स्टाल भी लगाए गए हैं, जहां शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। वहीं मेयर संयुक्ता भाटिया ने पेंटिंग कंप्टीशन का शुभारंभ किया।
बाक्स राम मंदिर के लिए बच्चे ने तोड़ी गुल्लकजिस समय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हो रहा था, उसी समय चांदगंज निवासी 6 वर्षीय अनय ने मेयर के सामने अपनी गुल्लक तोड़कर कहा कि मैंने खिलौने खरीदने के लिए पैसे जमा किए थे। मैं इन पैसों को श्रीराम मंदिर के लिए देना चाहता हूं। यह सुनते ही मेयर ने अनय को गले लगा लिया। अनय की गुल्लक में कुल 3,065 रुपए थे। अनय ने बताया कि उनकी दादी उसे रोज रामजी की कहानियां सुनाती हैं। जब मंदिर बन जाएगा तो मैं दादी के साथ अयोध्या जाऊंगा।