कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को रोड शो के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छा गई.

- 8 घंटे में ही 1 लाख बने फॉलोअर्स

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को रोड शो के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छा गई। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही वह ट्विटर पर वेरीफाइड एकाउंट के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कुछ ही मिनट में फालोअर्स की संख्या हजारों में और रात 8 बजे तक एक लाख से भी ऊपर पहुंच गई। मंडे सुबह 11.49 बजे कांग्रेस के ऑफीसियल ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी के ट्विटर पर मौजूदगी की जानकारी दी गई। इसके बाद इतनी तेजी से लोगों ने प्रियंका को फॉलो किया। रात में करीब नौ बजे उनके फॉलोअर एक लाख 10 हजार पहुंच गए। हालांकि देर रात तक उनके एकाउंट से कोई ट्वीट नहीं किया गया।

इनको किया फॉलो
राजस्थान के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट, राजस्थान चीफ मिनिस्टर अशोक अहलोत, अहमद पटेल और रनदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, और राहुल गांधी

दर्जन भर से ज्यादा फेक एकाउंट
प्रियंका के ट्विटर पर वेरीफाइड एकाउंट के साथ आने से पहले करीब एक दर्जन फेक एकाउंट चल रहे हैं। प्रियंका गांधी के नाम पर चल रहे इन एकाउंट्स से रोजाना ट्वीट भी किए जाते हैं। इनमें से एक ट्विटर हैंडल के पहले से एक लाख से ज्यादा फालोअर हैं। कई अन्य में भी 40 तो किसी में 60 हजार फालोअर हैं।

Posted By: Inextlive