- डीजे आई नेक्स्ट हिटलिस्ट बॉलीवुड कांटेस्ट की लकी विनर बनीं चित्रा बिष्ट

LUCKNOW: दैनिक जागरण आई नेक्स्ट हमेशा अपने रीडर्स के लिए नए-नए कांटेस्ट लेकर आता रहता है। ताकि रीडर्स को देश-दुनिया की ताजा खबरों को पढ़ने के साथ आकर्षक गिफ्ट्स भी जीतने का शानदार अवसर मिलता रहे। इसी क्रम में डीजे आई नेक्स्ट, बलेंजिया प्रजेंट्स हिटलिस्ट बॉलीवुड कांटेस्ट लेकर आया है, जिसमें रीडर्स से डेली एक सवाल पूछे जा रहे हैं। जहां सही जवाब देकर चित्रा बिष्ट डेली लकी विनर बनी हैं। उन्हें मंगलवार को डीजे आई नेक्स्ट ऑफिस में रीजनल एडिटर धर्मेद्र सिंह ने इनाम में गिफ्ट वाउचर दिया।

बंपर प्राइज में तनिष्क वाउचर

डीजे आई नेक्स्ट के हिटलिस्ट रीडर्स कांटेस्ट में डेली एक सवाल पूछा जा रहा है, जिसका जवाब उसी दिन के एडिशन में छिपा होता है। कांटेस्ट में सही जवाब देने वाले रीडर्स में से डेली बेसिस पर लकी विनर्स का चयन किया जाता है। जहां डेली लकी विनर को बिग बाजार की ओर से गिफ्ट वाउचर, वीकली विनर्स को टाइमेक्स वॉच और एक लकी विनर को बंपर प्राइज के तौर पर तनिष्क की ओर से दस हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।

स्पोटर्स व बॉलीवुड की खबरें पसंद

लकी विनर चित्रा बिष्ट ने बताया कि कांटेस्ट का विनर बनकर उन्हें बेहद ही खुशी हो रही है। वो व उनका पूरा परिवार बीते तीन वर्ष से अधिक समय से डीजे आई नेक्स्ट पढ़ रहा है। जिस दिन अखबार नहीं आता है, उस दिन लगता है कि जैसे कुछ कमी रह गई हो। मुझे अखबार में स्पो‌र्ट्स व बॉलीवुड सेक्शन पढ़ना सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि यहां आपको लेटेस्ट अपडेट्स जो मिलते हैं। इसके अलावा खबरों का प्रजेंटेशन भी बेहद पसंद है। खबर भी बेहद आसान और आम बोलचाल के शब्दों में लिखी होती है। ऐसे में समझने में भी आसानी होती है। उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कांटेस्ट होते रहेंगे।

Posted By: Inextlive