- लॉकडाउन में संडे को पब्लिक प्लेस पर मस्ती का फंडा

LUCKNOW:

कोरोना संक्रमण का असर भले ही कम हुआ हो लेकिन उसका प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सरकार भी दो गज दूरी मास्क जरूरी का संदेश लगातार दे रही है लेकिन यह पब्लिक है कि मानती नहीं। सरकार ने कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए नाइट कफ्र्यू व दो दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया है लेकिन अब लोग धीरे-धीरे इन आदेश को माखौल उड़ाते नजर आ रहे है। संडे के दिन फनडे मानने नजर आया। पब्लिक प्लेस में न तो मास्क और न सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाते देखा गया। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम ने संडे को शहर के कई पब्लिक प्लेस पर जाकर हालात देखे, जो काफी चौंकाने वाले रहे।

स्थान- निशातगंज

समय- शाम 4 बजे

स्थिति- मार्केट बंद, रोड पर भीड़

निशातगंज इलाके में बड़े शोरूम व मार्केट तो बंद मिले लेकिन बाजार में कई दुकानें खुली मिली। मेडिकल स्टोर व जनरल स्टोर को छूट है लेकिन इसके अलावा भी दुकानें खुली नजर आई। दुकानों पर भीड़ भले नहीं थी लेकिन रोड पर आने जाने वालों की संख्या आम दिनों की तरह थी। बिना काम के लिए लोग घरों के बाहर रोड प सैर सपाटा करते नजर आए।

स्थान- हजरतगंज

समय- शाम 5 बजे

स्थिति- रोड पर ही स्वाद का मजा लेते दिखे

हजरतगंज मार्केट भले ही लॉकडाउन के दौरान बंद मिली लेकिन संडे को गंज में लोग रोड पर स्ट्रीट फूड का मजा लेते हुए नजर आए। गंज में घूमने वाले कई लोगों ने न तो मास्क पहन रखा था और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाता दिखा। हालांकि यहां चौराहों पर पुलिस तो नजर आई लेकिन मानक तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई करती नजर नहीं आई।

स्थान- रिवर फ्रंट

समय- शाम 5.30 बजे

स्थिति- रिवर फ्रंट पर दिखी मस्ती की पाठशाला

रिवर फ्रंट का नजारा संडे को आम दिनों से ज्यादा दिखा। रिवर फ्रंट में लोगों की भीड़ और मस्ती करने वालों की संख्या आम दिनों से कम नहीं थी। यह लोग बच्चों के साथ घूमने आए जबकि लॉकडाउन के नियमों तो तोड़ते भी देखे गए। न तो बच्चों के मुंह पर मास्क और न ही बड़े भी नियम को पालन करते दिखे।

स्थान- ओवरब्रिज गांधी सेतु

समय- शाम 6 बजे

स्थिति- ओवर ब्रिज पर नजारा देखने वालों की भीड़

गोमती नगर ओवर ब्रिज गांधी सेतु का नजारा तो बिल्कुल अलग नजर आया। ब्रिज पर गोमती नदी का नजारा लेने और सेल्फी लेने वालों की संख्या आम दिनों से भी ज्यादा नजर आई। यहां तो लॉकडाउन का 'लॉ' फालो होता नहीं देखा गया। रोड पर वहीं तेज रफ्तार ट्रैफिक दौड़ रहा था और ओवर ब्रिज पर लोगों का जमावड़ा था।

Posted By: Inextlive