- हुसैनगंज-नाका के बीच फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में

- डीएम ने की तीनों फ्लाईओवरों के निर्माण कार्यो की समीक्षा की

LUCKNOW डीएम अभिषेक प्रकाश ने शिविर कार्यालय में सेतु निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर के कायरें की समीक्षा की और निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में ही काम पूरा हो।

बैठक के मुख्य बिंदु

1. हुसैनगंज से नाका के बीच थ्री लेन फ्लाईओवर- विभाग द्वारा बताया गया काम जुलाई के अंत तक पूरा होना है। अधिकतर काम पूरा हो गया है। साइड लाइन में अतिक्रमण हैं। चार दुकानें और पांच छोटे धार्मिक स्थल हैं जिन्हें हटाना आवश्यक है। 15 दिन में इन अवरोधों को दूर कर दिया जाएगा। डीएम ने प्रत्येक थाने से एक-एक नोडल नामित कर दिया है।

2. मीना बेकरी फ्लाईओवर- यहां बिजली की लाइन को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि मुख्य अभियंता विद्युत से बात कर काम जल्द पूरा किया जाए। सेतु निगम द्वारा बताया गया कि कैसरबाग थाना अंतर्गत दो मकानों का अतिक्रमण हटाना है। डीएम ने निर्देश दिया कि सेतु निगम और पुलिस विभाग समन्वय से शीघ्र अतिक्रमण हटाए।

3. एलीवेटेड शहीद पथ से एयरपोर्ट तक फ्लाईओवर- विभाग द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग को दोनों ओर लाइन शिफ्टिंग का काम करना है। मुख्य अभियंता से वार्ता हो चुकी है। वन विभाग को दोनों ओर से 54 पेड़ हटाने हैं, जिसको नगर निगम द्वारा हटवाया जा रहा है। इन पेड़ के सापेक्ष 540 पेड़ों के रोपण की राशि सेतु निगम ने वन विभाग को दे दी है। डीएम ने क्षेत्रीय वन अधिकारी से वार्ता कर कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

4- चरक फ्लाईओवर- थाना बाजार खाला के अंतर्गत यह कार्य तेज गति से चल रहा है। दो स्थानों से धार्मिक स्थलों को शिफ्ट किया जाना है।

बाक्स

फ्लाईओवर एक नजर में

1-हुसैनगंज से नाका के बीच थ्री लेन फ्लाईओवर

लागत-12379.90 लाख

लंबाई-1527.88 मी।

काम शुरू हुआ-अक्टूबर 2018

2-मीना बेकरी फ्लाईओवर

लागत-4042.75 लाख

लंबाई-908.05 मी।

काम शुरू हुआ-सितंबर 2018

3-चरक फ्लाईओवर

लागत-11015.22 लाख

लंबाई-2478.042 मी।

काम शुरू हुआ-जनवरी 2019

Posted By: Inextlive