राजधानी में 16 रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। लेकिन सफर के दौरान कई बार इलेक्ट्रिक बसें बीच सफर में सड़क में खड़ी हो जाती है। इसके चलते यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।


लखनऊ (ब्यूरो)। चार्जिंग प्वाइंट की कमी के चलते राजधानी में सिटी बसों का दम फूल रहा है। सफर के दौरान इलेक्ट्रिक सिटी बसें रास्ते में ही खड़ी हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिटी बसों के यात्री बीच सफर में फंस जाने की शिकायत कई बार सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन इस समस्या को दूर किये जाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार, जब तक शहर में चार्जिंग प्वाइंट नहीं बढ़ेंगे, तब तक ऐसी दिक्कतें दूर नहीं होंगी।16 रूटों पर 100 बसों का संचालन


राजधानी में 16 रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। लेकिन सफर के दौरान कई बार इलेक्ट्रिक बसें बीच सफर में सड़क में खड़ी हो जाती है। इसके चलते यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। इन यात्रियों को पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक सिटी बसों में भर कर आगे रवाना किया जाता है। इन बसों के लिए अक्सर यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है।सिर्फ दुबग्गा डिपो में है चार्जिंग प्वाइंट

- सिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार, सिटी बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट सिर्फ दुबग्गा डिपो में ही मौजूद हैं।- सभी बसों को यही चार्ज किया जाता है। जैसे ही बस में बैट्री कम होती है, इलेक्ट्रिक बस के चालक डिपो की तरफ रवाना हो जाते हैं।- इसके चलते कई बार सड़क पर सिटी बसों की संख्या भी बहुत कम हो जाती है और यात्री परेशान होते रहते हैं।- राजधानी में गोमतीनगर डिपो, हनीमैन चौराहे के पासपर, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा और पी फोर पार्किंग में बनाने थे प्वाइंट। - अभी केवल दुबग्गा डिपो में ही सिटी बसों की चार्जिंग की जा रही है।चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के लिए नगर विकास के निदेशालय को पत्र लिखा गया है। शहर में अन्य जगहों पर चार्जिंग स्टेशन तैयार होते ही सिटी बसों का संचालन बेहतर हो पायेगा। फिर बीच रास्ते में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के खड़े होने की समस्या दूर हो जायेगी।-सुहैल अहमद, एमडी, सिटी बस प्रबंधन

Posted By: Inextlive