- हाई सिक्योरिटी जोन में हुई घटना से अधिकारियों के फूले हाथ पांव

- वृद्ध की हालत गंभीर, पुलिस ने युवक समेत परिवार को बचाया

LUCKNOW :

शहर के हाई सिक्योरिटी जोन में विधानभवन के सामने सोमवार को हुसैनगंज निवासी सुरेंद्र और बाराबंकी निवासी मो। नसीर ने आत्मदाह का प्रयास किया। इनमें से सुरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबिक मो। नसीर और उसके परिवार को मिट्टी का तेल उड़ेलने पर ही पुलिस ने दबोच लिया।

मकान मालिक से था विवाद

एडीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक सुरेंद्र करीब 12 वर्षो से हुसैनगंज डायमंड डेयरी कॉलोनी निवासी ¨सचाई विभाग के इंजीनियर जावेद के मकान में किराए पर रहते हैं। सुरेंद्र फोटो कॉपी का काम करते हैं। किराएदारी को लेकर उनका जावेद से विवाद चल रहा है। इस कारण उन्हें अपने मकान से निकाल दिया था। इससे दुखी होकर सुरेंद्र विधानभवन गेट नंबर तीन के पास पहुंच गए और खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। यह देख पुलिस कर्मी दौड़े और किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। सुरेंद्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत नाजुक है।

पुलिस ने आत्मदाह से रोका

वहीं, दूसरी ओर दोपहर बाराबंकी के नटखेड़वा निवासी मो। नसीर पत्नी राबिया, बेटे सलीम और अजीज के साथ विधानभवन पहुंचे और खुद के साथ पूरे परिवार पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। नसीम आग नहीं लगा पाए था। नसीम ने बताया कि सरकारी जमीन पर उसकी दुकान थी। इसे नगर निगम ने तोड़कर कब्जा हटवा दिया था। इसके बदले उन्होंने दूसरी जगह जमीन मांगी जो नहीं दी गई। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से गुहार भी लगाई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने परिवार संग आत्मदाह का प्रयास किया। बाराबंकी पुलिस से बात करहजरतगंज पुलिस ने नसीम को वापस बाराबंकी भेज दिया।

Posted By: Inextlive