- 1090 पर कॉल करने से नहीं मिलेगी मदद, 112 पर करना होगा डायल

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : देश-दुनिया में कोहराम मचाने वाला कोरोना संक्रमण वूमेन पावरलाइन 1090 मुख्यालय भी पहुंच गया। बुधवार को दो कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मुख्यालय को 48 घंटे के लिये सील कर दिया गया। इस दौरान पीडि़ताओं को डब्लूपीएल से मदद नहीं मिल सकेगी और उन्हे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 ही डायल करना होगा।

एसपी 1090 रविशंकर छवि ने बताया कि वूमेन पावरलाइन मुख्यालय में दो कर्मियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिनकी जनपदीय मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। पॉजिटिव मरीजों के निकट संपर्क में आये अधिकारियों व कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वूमेन पावरलाइन 1090 को 48 घंटे के लिये अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लिहाजा, अगर किसी पीडि़तों को आकस्मिक सहायता चाहिये हो तो वह 112 डायल कर पुलिस की मदद प्राप्त कर सकेंगी। इन 48 घंटे में मुख्यालय को पूरी तरह से सेनेटाइज कराया जायेगा।

एलडीए सचिव का चपरासी संक्रमित, 50 फीसद कर्मी ही आएंगे

- कैंप ऑफिस में छुट्टी न होने से कर्मचारियों में आक्रोश

- अस्पताल में भर्ती चपरासी की स्थिति गंभीर

रुष्टयहृह्रङ्ख : एलडीए में कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है। सचिव कैंप में चपरासी को कोरोना हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है। स्थिति भी गंभीर है। ऐसे में अब 50 फीसद कर्मचारियों को ही बुलाने का नियम बनाया जा रहा है। मगर सचिव कैंप को सील न किए जाने से कर्मचारी नाराज हैं। इंजीनियरों ने प्राधिकरण में रेंडम टे¨स्टग की मांग की है। प्राधिकरण में इससे चार दिन पहले एक मरीज मिला था। ट्रस्ट विभाग का अमीन संक्रमित पाया गया था। ट्रस्ट विभाग बंद रहा और सेनेटाइजेशन के बाद कर्मचारियों ने वहां बैठना शुरू किया था। इसके बाद बुधवार को भी सचिव एमपी सिंह के कैंप ऑफिस का चपरासी भी संक्रमित पाया गया है। उसको बहुत तेज बुखार है और वह अस्पताल में भर्ती है। एलडीए कर्मचारी यूनियन के महामंत्री दिनेश शुक्ल ने बताया कि कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद कैंप ऑफिस में कर्मचारियों को अभी तक दो दिन की बंदी की सूचना नहीं दी गई है। दूसरी ओर, प्राधिकरण के अधिष्ठान के अधिकारी वित्त नियंत्रक राजीव कुमार ने 50 फीसद कर्मचारियों का रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए हैं। समूह ग और घ के कर्मचारियों पर ये आदेश लागू किया जाएगा।

Posted By: Inextlive