- मार्केट में सेनटाइजर के नाम पर कुछ भी खरीदने से बचें

- मानक विहीन सेनेटाइजर स्किन के लिए होता है बेहद खतरनाक

LUCKNOW : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर्स साबुन या सेनेटाइजर से हाथ साफ करने की सलाह दे रहे हैं। यहां हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हैंड सेनेटाइजर का ज्यादा यूज हमारे लिए समस्या भी बन सकता है। अगर हम सही कंपनी का सेनेटाइजर यूज नहीं करते हैं तो हम स्किन प्रॉब्लम का भी शिकार हो सकते हैं। मानक विहीन सेनेटाइजर बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में सेनेटाइजर हमेशा ब्रांडेड कंपनी का ही यूज करें और इसे किसी बड़ी दुकान से ही खरीदें।

साबुन है सबसे बेहतर

बलरामपुर हॉस्पिटल के सीनियर स्किन स्पेशलिस्ट डॉ। मसूद उस्मानी के मुताबिक इस समय साबुन से हाथ धोना ही सबसे सही और बेहतर है। अगर आप घर पर हैं तो केवल साबुन से ही हाथ धोएं। हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जहां साबुन न हो, वहीं हैंड सेनेटाइजर का यूज करें।

हो जाएगी स्किन प्रॉब्लम

हैंड सेनेटाइजर का अधिक यूज करने से इरिटेंट कांटेक्ट डर्मेटाइटिस हो सकता है। यह अल्कोहल बेस्ड होने से हाथों के लिए हार्ड होता है। इसके अधिक यूज से ये समस्याएं हो सकती हैं

- हाथों में सूखापन की शिकायत

डॉ। उस्मान मसूद, सीनियर स्किन स्पेशलिस्ट

- हाथों में दरारों का आ जाना

- हाथों में जलन होना

- खाल का निकलने लगना

नोट- जिन लोगों को एग्जिमा की प्रॉब्लम है उन्हें सेनेटाइजर का यूज कम करना चाहिए। मानक विहीन सेनेटाइजर से कैंसर तक होने का खतरा है।

बाक्स

ऐसे पहचानें सेनेटाइजर को

ज्यादातर अल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर अच्छे होते हैं, ऐसे में असली और नकली सेनेटाइजर की पहचान करना जरूरी है। असली हैंड सेनेटाइजर लगाने पर कुछ देर ठंडा लगता है और वह जल्द सूख भी जाता है। यह चिपचिपाता नहीं है।

घर पर बनाएं सेनेटाइजर

एलोवेरा जेल, ग्लीसरीन एवं अल्कोहल को ठीक से मिलाएं। इसके बाद इसमें एसेंशियल आयल की कुछ बूंदें डाले। अंत में डिसटिल वाटर मिलाएं। अल्कोहल और एलोवेरा जेल का रेशियो 2:1 होना चाहिए।

बाक्स

इन बातों का रखें ध्यान

- 70 फीसद से अधिक अल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर ही लें

- ब्रांडेड कंपनी का ही सेनेटाइलर लें

- बार-बार सेनेटाइजर का यूज करने से बचें

- कोई समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं

कोट

मार्केट में सेनेटाइजर के नाम पर कुछ भी बेचा जा रहा है। मानक विपरीत सेनेटाइजर स्किन प्रॉब्लम का कारण बनता है। ऐसे में अच्छी दुकान से कंपनी का ही सेनेटाइजर लें।

Posted By: Inextlive