- बोले, यह जीत हॉकी को नये मुकाम तक ले जाने में साबित होगी मील का पत्थर

LUCKNOW : टोक्यो ओलंपिक में जैसे ही इंडियन हॉकी टीम ने ब्रांज मेडल के लिए हो रहे मैच में जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी वैसे प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। करीब 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का पदक मिलने से दिग्गज भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह जीत बेजान सी हो चुकी हॉकी के लिए एक संजीवनी का काम करेगी। पेश है गुलशन द्विवेदी की रिपोर्ट

यूथ जुड़ेगा हॉकी से

इंडियन हॉकी टीम के हाईपरफॉर्मेस कमेटी के चेयरमैन और स्पो‌र्ट्स डायरेक्टर डॉ। आरपी सिंह ने बताया कि यह जीत हॉकी में नयी क्रांति लेकर जरूर आयेगी। इससे अब हम उम्मीद कर रहे हैं क्रिकेट और अन्य गेम की तरह ही यंगस्टर्स हॉकी से फिर जुड़ेगा। यूपी हॉकी पहले से ही हॉकी को शहर से लेकर गांवों में पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है। इस जीत के बाद तो यूपी हॉकी के पदाधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि इसमें और तेजी आयेगी। इसके लिए हर जिले में हॉकी कैंप का आयोजन और इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करना की योजना पर काम जारी है। जल्द ही हॉकी में और बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

बॉक्स

ललित को मिलेगा एक करोड़ इनाम

खेल विभाग भी भारतीय टीम में शामिल वाराणसी के ललित उपाध्याय को सम्मानित करने की तैयारी में जुट गया है। उत्तर प्रदेश सरकार भारतीय हॉकी टीम में शामिल ललित उपाध्याय को एक करोड़ की प्राइजमनी देकर सम्मानित करेगी। स्पो‌र्ट्स डायरेक्टर डॉ। आरपी सिंह के अनुसार खेल विभाग ओलम्पिक में टीम इंवेंट में गोल्ड जीतने वाले प्लेयर को तीन करोड़, सिल्वर जीतने वाले प्लेयर को दो करोड़ और ब्रांज मेडल जीतने वाले प्लेयर को एक करोड़ दे कर पुरस्कृत करती है। ऐसे में ललित उपाध्याय को एक करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया जायेगा।

इस दिन का था बेसब्री से इंतजार

कोट

इंडियन हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। सभी खिलाडि़यों को बहुत बहुत बधाई, जिन्होंने भारतीय झंडे का मान बढ़ाया है। अब हम उम्मीद जता रहे हैं। अब 2023 में होने वाले हॉकी व‌र्ल्ड कप में इंडियन टीम को कोई हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। हम उम्मीद जता रहे हैं कि जिस हिसाब से हॉकी के लिए देश में काम किया जा रहा है आने वाले समय में हॉकी फिर से उसी मुकाम पर पहुंचेगी जहां पहले हुआ करती थी।

- रजनीश मिश्र

पूर्व कप्तान, भारतीय हॉकी टीम

सभी भारतवासियों इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। सभी आज इस एतिहासिक दिन को भूल नही सकते हैं। हमें भी बहुत खुशी है अब हॉकी से दिन बहुरेंगे। यूथ हॉकी की ओर फिर से आकर्षित होगा। ओलम्पिक में मिली जीत हॉकी के लिए नई शुरुआत है। जल्द ही हम इंडियन हॉकी को फिर से टॉप पर देखेंगे।

सै। अली

- पूर्व हॉकी ओलम्पियन

कोट

41 साल बाद ओलंपिक में मिला यह मेडल इंडियन हॉकी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे भारत में हॉकी के एक नये युग की शुरुआत होगी। भारतीय हॉकी टीम अब किसी भी टीम को पटखनी देने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि अब यंगस्टर्स एक बार फिर से हॉकी से जुड़ेंगे। जिससे हॉकी फिर अपने शिखर तक पहुंचेगी।

डॉ। आरपी सिंह, पूर्व हॉकी कप्तान, स्पो‌र्ट्स डायरेक्टर

कोट

हॉकी में मिली जीत से सभी भारतीय काफी उत्साहित हैं। किसी को भी इंडियन हॉकी टीम से इतने दमदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। लेकिन खिलाडिय़ों ने कांस्य जीत कर विदेशी धरती पर तिरंगा फहरा दिया.भारतीय टीम पर हमें गर्व है। हॉकी के सभी खिलाडि़यों को हमारी ओर से बहुत बहुत बधाई।

टीपी हवेलिया, उपाध्यक्ष, यूपीओए

Posted By: Inextlive