- नगर विकास मंत्री ने 520.76 लाख रूपये की लागत के विभिन्न कायरें का किया शिलान्यास

- प्रदेश सरकार 10 नगर निगमों के साथ शेष सात नगर निगमों को स्मार्ट सिटी के रूप में अपने साधनों से विकसित करेगी

LUCKNOWनगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को ईस्माइलगंज प्रथम व द्वितीय वार्ड में 520.76 लाख रूपये के विकास कार्यो का शिलान्यास किया। उन्होंने कहाकि राजधानी में छह लाख घरों से वेस्ट कलेक्शन की निगरानी होगी साथ ही स्मार्ट रोड्स का काम भी जल्द पूरा होगा।

11 इंटरलॉकिंग

जिन विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया है, उसमें 11 इंटरलॉकिंग सड़कें तथा जलनिकासी हेतु नाली निर्माण इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने 41.45 लाख के दो अन्य कार्यों को भी शीघ्र शुरु किये जाने की घोषणा की है। सभी निर्माण कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण लखनऊ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत किए जायेंगे।

अपने साधनों से विकसित

नगर विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार द्वारा चयनित प्रदेश के 10 नगर निगमों के साथ.साथ शेष 7 नगर निगमों को स्मार्ट सिटी के रूप में अपने साधनों से विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि नगरों में भू.जल के इस्तेमाल को कम करके भूतल पर उपलब्ध जल के इस्तेमाल पर सरकार काम कर रही है ताकि भूजल का स्तर कम होने से बचाया जा सके। इसके अलावा सड़कों को भी स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बक्शी का तालाब विधायक अविनाश त्रिवेद्वी, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, मुख्य अभियंता नगर निगम महेश वर्मा, प्रोजेक्ट आफिसर डूडा निधि बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive