नियम तोड़ने में पश्चिम वाले अव्वल, चंद दिनों में भर दिया लाखों का जुर्माना
- आठ दिन में ही भर दिया लाखों का जुर्माना
- लॉकडाउन में भी सबसे ज्यादा हुई थी पश्चिम सर्किल में कार्रवाई LUCKNOW: लखनऊ का नवाबी अंदाज और तहजीब पुराना लखनऊ (पश्चिम इलाका) से ही होकर निकलती है। हालांकि तहजीब के शहर में नियम, कानून तोड़ने के मामले में पश्चिम सर्किल के लोग ही सबसे ज्यादा अव्वल हैं। लॉकडाउन हो या फिर अनलॉक में बिना मास्क संग ट्रैफिक नियम तोड़ने में सबसे ज्यादा कार्रवाई और जुर्माना इसी सर्किल के लोग भर रहे हैं। यहां के लोग महज 8 दिन में ही पांच लाख रुपये जुर्माने के रूप में भर चुके हैं। हालांकि मई में अकेले 20 लाख से ज्यादा का जुर्माना इस एरिया से भरा गया था। यह थाने आते हैं पश्चिम में वजीरगंज चौक ठाकुरगंज सआदतगंज बाजारखाला तालकटोरा कैसरबाग अमीनाबाद नाका सबसे ज्यादा मास्क न लगाने पर कार्रवाईज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के अनुसार कोविड 19 के नियमों का पालन कराने के साथ-साथ लगातार सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी पांचों सर्किल में बैंक चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन व मास्क को लेकर अभियान में लगातार कार्रवाई की जा रही है। सबसे ज्यादा मास्क न लगाने पर कार्रवाई पश्चिम सर्किल में की गई है। 16 जून से लेकर 23 जून के बीच 4,298 लोगों पर बिना मास्क के कार्रवाई की गई है जबकि वहीं ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 1725 लोगों का ई चालान किया गया। कारवाई कर जुर्माना भी वसूला गया।
23 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 157 289 29,200 दक्षिणी 153 447 73,550 पूर्वी 125 308 31,800 पश्चिम 210 477 47,500मध्य 109 242 25,900
22 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 163 383 41,800 दक्षिणी 103 390 39,700 पूर्वी 157 340 37,850 पश्चिम 223 715 67,350मध्य 99 169 17,400
21 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 216 338 38000 दक्षिणी 33 407 52,400 पूर्वी 140 386 50,150 पश्चिम 237 458 44,550मध्य 108 177 19,100
20 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 184 291 34950 दक्षिणी 78 290 40,400 पूर्वी 167 411 47350 पश्चिम 218 628 64,950 मध्य 126 226 23,300 19 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 184 304 34,300 दक्षिणी 52 376 39,700 पूर्वी 164 380 43,000 पश्चिम 226 536 55,450 मध्य 84 192 21,500 18 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 132 170 20,200 दक्षिणी 30 250 25,000 पूर्वी 65 366 42,600 पश्चिम 138 383 38,300 मध्य 68 162 16,200 17 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 203 362 47,500 दक्षिणी 68 326 33,300 पूर्वी 162 369 42,550 पश्चिम 228 622 62,700 मध्य 99 251 28,500 16 जून जोन ई चालान बिना मास्क के चलान जुर्माना उत्तरी 128 330 36,900 दक्षिणी 72 418 44,300 पूर्वी 196 378 42,150 पश्चिम 241 648 66,100 मध्य 123 254 27,800 अपील कोट- कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सभी से अपील है कि सरकार द्वारा जारी कोविड 19 के नियमों का एतिमाम करें। बिना मास्क पहने घर से न निकलें। - मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली सभी से अपील है कि मास्क पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जिम्मेदार शहरी होने का फर्ज अदा करें। शासन प्रशासन के प्रयास को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग करें। - मौलाना सैफ अब्बास कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम लापरवाही बरतें। बिना मास्क पहनें घर से न निकलें। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें। हम सभी को मिलकर कोरोना को हराना हैं। - महंत दिव्यागिरी