- सपा अध्यक्ष ने कहा, हमारी सरकार बनी तो सभी को फ्री में वैक्सीन लगावाएंगे

रुष्टयहृह्रङ्ख : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वे कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। भाजपा जो वैक्सीन लगाएगी, उसका भरोसा वे नहीं कर सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो सभी को फ्री वैक्सीन लगवाएंगे। हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है। भाजपा ने सिर्फ विपक्ष को डराने के लिए इसका भय फैलाया है, ताकि विपक्ष प्रदेश व देश में कोई कार्यक्रम न कर सके। समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर अयोध्या से आए साधु संत, मौलाना और सिख समुदाय के लोगों ने शनिवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें 2022 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

अखिलेश ने किया ट्वीट

दूसरी तरफ भाजपा नेताओं द्वारा उनके कोरोना वैक्सीन न लगवाने के बयान पर निशाना साधने के बाद अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया- हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोना काल में ठप्प पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार वैक्सीन मुफ्त लगवाएगी।

Posted By: Inextlive