- पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव

LUCKNOW:

इटौंजा के खानपुर गांव में सुनीता देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर के अंदर कमरे में शुक्रवार सुबह उनका शव मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को भी नहीं दी सूचना

खानपुर गांव निवासी अनिल कुमार की पत्‍‌नी सुनीता देवी का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मोहल्ले वालों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि पता चला कि रात सुनीता कमरे में सो रही थी। उसका पति अनिल बाहर सो रहा था। सुबह महिला कमरे में मृत मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। अभी इस संबंध में महिला के मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

बना रहे थे अंतिम संस्कार की योजना

सुनीता के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहे थे। पुलिस की पड़ताल में सुनीता के गले में नीले रंग का गहरा निशान था। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

Posted By: Inextlive