- सीएम ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जारी किये सतर्कता के निर्देश

- राजधानी में अबतक कोई भी मामला नहीं आया

LUCKNOW: कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। केरल, हिमाचल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार जारी है। इसके लेकर इन राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं राहत भरी खबर है कि अभी प्रदेश में इसका कोई केस सामने नहीं आया है। सीएम ने भी स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश जारी किये हैं।

सतर्कता बरतना बेहद जरूरी

बर्ड फ्लू को एवियन नफ्लुएंजा वायरस यानि एच5एन1 के नाम से जाना जाता है। यह एक खतरनाक वायरस है, जो पक्षियों के साथ इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित होने पर करीब 60 फीसद मामलों तक मृत्यु देखी जा चुकी है। जिला संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ। केपी त्रिपाठी के मुताबिक बर्ड फ्लू आमतौर में पक्षियों में देखा जाता है। राजधानी में अब तक इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है। यह मुर्गियों में बड़ी तेजी से फैलता है। ऐसे में उनके टॉयलेट से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इससे घबराने की जगह सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

ऐसे करें बचाव

डॉ। केपी त्रिपाठी के मुताबिक नॉनवेज खाने वालों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। वह कच्चा अंडा या कच्चा मांस बिल्कुल न खाएं। इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। दरअसल, कच्चा मांस और अंडे का सेवन करने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।

सीएम ने सतर्कता के जारी किए निर्देश

वहीं दूसरों राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव को बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। साथ ही पड़ोस के राज्यों में आ रहे मामलों को लेकर नजर बनाये रखने के लिए भी निर्देशित किया है।

यह हैं लक्षण

- बुखार आना

- नाक बहना

- डायरिया

- पेट दर्द होना

- मांसपेशियों में दर्द

- गले में दिक्कत

कोट

राजधानी में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है। शासन के निर्देशानुसार काम किया जाएगा। फिलहाल राजधानी के लिए अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

- डॉ। संजय भटनागर, एसीएमओ

Posted By: Inextlive