वेस्ट यूपी के मेरठ सहित विभिन्न जिलों में 17 मई को बारिश होने के आसार हैं. ऐसा अनुमान मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगाया जा रहा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


मेरठ (ब्यूरो)। वेस्ट यूपी के मेरठ सहित विभिन्न जिलों में 17 मई को बारिश होने के आसार हैं। ऐसा अनुमान मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगाया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से घट रहा है। आने वाले चार दिन लगातार अधिकतम तापमान कम होने की संभावना है।

36 तक जाएगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार अब आने वाले चार दिनों तक लगातार तापमान कम होने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान लगातार कम होने के साथ ही 17 मई तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान अधिक होकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

19 के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि 17 मई को वेस्ट यूपी में मेरठ सहित विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना भी है। उन्होंने बताया कि 19 मई के बाद फिर से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद प्री-मानसून आने की संभावना है।

Posted By: Inextlive