- नगर निगम ने शुरू किया अलाव जलाना

- पहले दिन 22 जगह जलाया जाएगा अलाव

Meerut। कड़ाके की सर्दी में नगर निगम की नींद खुल गई है। बुधवार को नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी। पहले दिन नगर निगम शहर में 22 स्थानों पर अलावा जलाएगा।

15 लाख रुपये का बनाया बजट

नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने के लिए 15 लाख रुपये का बजट बनाया है। गौरतलब है कि बीते साल के मुकाबले नगर निगम ने इस बार एक लाख रुपये का बजट बढ़ाया है।

इस स्थानों पर जलेगा अलाव

नगर निगम ने ठंड से बचाव के शहर में 22 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसके बाद मांग के अनुसार भी स्थानों पर बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसमें गढ़ रोड पर पांच स्थानों पर दिल्ली रोड पर पांच स्थानों पर बेगमपुल रोड पर पांच स्थानों पर ब्रहमुपरी में क्षेत्र में चार स्थानों पर और माधवपुरम में एक स्थान पर अलाव जलाया जाएगा। लिसाड़ी गेट और श्याम नगर में एक एक स्थान में अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

---

नगर निगम ने अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी है। बुधवार को शहर में 22 स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा। पार्षदों से भी अपने क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए स्थान चिंहित कर लिस्ट देने के लिए कहा है। लिस्ट आने पर उन स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा।

कुलभूषण वाष्र्णेय चीफ इंजीनियर

Posted By: Inextlive