कैंट बोर्ड की ओर से ट्रेड लाइसेंस में राहत देने की घोषणा की गई है। इसके तहत टे्रड लाइसेंस पर व्यापारियों को कैंट बोर्ड 30 से 40 प्रतिशत डिस्काउंट देने की योजना पर काम कर रहा है। दरअसल शनिवार को ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों को टे्रड लाइसेंस पर छूट देने का विचार किया गया।

मेरठ, (ब्यूरो)। अब एक बार फिर से बैठक में कैंट बोर्ड ने डिस्काउंट के साथ ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए फिर से व्यापारियों से अपील की है। मगर व्यापारियों ने टे्रड लाइसेंस का मुद्दा उठते ही फिर से इसका विरोध शुरू कर दिया है। वहीं व्यापारियों के अनुसार उनको छूट नहीं चाहिए बल्कि उन्हें ट्रेड लाइसेंस को ही खत्म कराना है।

करेंगे विरोध प्रदर्शन
व्यापारियों का कहना है कि व्यापारी तो पहले से ही इतने टैक्स देता आ रहा है। कैंट बोर्ड टे्रड लाइसेंस के जरिए व्यापारियों पर और बोझ बढ़ा रहा है। वहीं, व्यापारियों ने रविवार को बैठक कर ये योजना बनाई है कि अगर ट्रेड लाइसेंस खत्म नहीं होगा तो वो प्रदर्शन व विरोध आंदोलन करेंगे।

62 कैंट का मामला
इधर, कैंट बोर्ड सीईओ नवेंद्रनाथ का कहना है कि टे्रड लाइसेंस तो हर व्यापारी को लेना होगा, क्योंकि ये अकेले मेरठ कैंट बोर्ड का फैसला नहीं है। ये 62 छावनियों के स्तर का मामला है, इसलिए इसको हर व्यापारी को लेना होगा। व्यापारियों की सहूलियत के लिए अब उनको ट्रेड लाइसेंस पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इनका है कहना
कैंट बोर्ड लगातार व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। व्यापारी कैंट बोर्ड द्वारा जारी किए जा रहे ट्रेड लाइसेंस के विरोध में हैं।
सचिन चोपड़ा, कोषाध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल

व्यापारियों पहले से ही इतने टैक्स दे रहे है। अब टे्रड लाइसेंस के बहाने व्यापारियों पर बोझ बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
नरेंद्र सिंह करनैल, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार

व्यापारी इस टे्रड लाइसेंस का विरोध कर रहे हैं। हमें ट्रेड लाइसेंस पर डिस्काउंट नहीं चाहिए, हमें इस लाइसेंस को ही खत्म करना है।
सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल

सभी व्यापारी इस टे्रड लाइसेंस के विरोध में हैं। अगर ये लाइसेंस नहीं हटाया गया तो सभी व्यापारी मिलकर इस बाबत आंदोलन करेंगे।
अमित बंसल, महामंत्री, सदर व्यापार मंडल

टे्रड लाइसेंस को लेकर व्यापार संघ में आक्रोश है। कोई भी व्यापारी कैंट बोर्ड के बोझ बढ़ाने वाले ट्रेड लाइसेंस के नियम को हटवाकर रहेंगे।
संजय जैन, महामंत्री, संयुक्त व्यापार मंडल संघ निर्वाचित

टे्रड लाइसेंस के लिए व्यापारी विरोध में हैैं। व्यापारियों पर लाइसेंस के चलते बोझ बढ़ाने की तैयारी चल रही है। हमें ट्रेड लाइसेंस नहीं चाहिए।
नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल संघ निर्वाचित

Posted By: Inextlive